Get App

मशहूर तेलुगु सिंगर कल्पना राघवेंदर ने की आत्महत्या की कोशिश, दो दिन तक दरवाजा रहा बंद, अस्पताल में भर्ती

Singer Kalpana Suicide Attempt: साउथ फिल्मों की प्रसिद्ध सिंगर कल्पना ने सुसाइड की कोशिश की है। इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान रह गया हैं। सिंगर फिलहाल अस्पताल में एडमिट हैं और उनका इलाज चल रहा है। वो वेटिंलेटर सपोर्ट पर हैं। उन्होंने नींद की गोलियों का ज्यादा सेवन कर लिया था

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Mar 05, 2025 पर 10:44 AM
मशहूर तेलुगु सिंगर कल्पना राघवेंदर ने की आत्महत्या की कोशिश, दो दिन तक दरवाजा रहा बंद, अस्पताल में भर्ती
Singer Kalpana Suicide Attempt: सिंगर कल्पना की हालत फिलहाल स्थिर है। लेकिन अभी तक यही पता चल पाया कि आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया?

मशहूर तेलुगू सिंगर कल्पना राघवेंद्र ने आत्महत्या की कोशिश की है। उन्होंने नींद की ज्यादा गोलियों का सेवन कर लिया था। फिलहाल हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। गायिका कल्पना हैदराबाद में केपीएचबी कॉलोनी के पास निजामपेट में रहती हैं। सुरक्षाकर्मियों ने देखा कि उनके घर के दरवाजे दो दिनों से नहीं खोले गए हैं। इसके बाद उन्होंने एसोसिएशन को इस बारे में जानकारी दी। एसोसिएशन के सदस्यों ने फोन करके उनसे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनकी कोशिश बेकार गई। उनके पति भी फोन करके उनसे संपर्क नहीं कर पाए।

कल्पना ने अपने करियर में रवि तेजा और चिरंजीवी जैसे कई कलाकारों के लिए परफॉर्म किया हैं। कल्पना ने आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

दरवाजा तोड़कर कल्पना के घर में हुए दाखिल

एसोसिएशन के सदस्यों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुई। यहां कल्पना बेहोशी की हालत में थीं। कथित तौर पर उन्होंने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इसके बाद पुलिस उन्हें एक निजी अस्पताल ले गई। कल्पना का अब वेंटिलेटर सपोर्ट पर इलाज चल रहा है। उनके पति चेन्नई में थे और अब हैदराबाद लौट रहे हैं। बता दें कि कल्पना एक सिंगर होने के साथ ही अभिनेत्री, म्यूजिक कंपोजर और सॉन्ग राइटर और डबिंग आर्टिस्ट भी हैं। उन्होंने इल्लैया राजा, एम एस विश्वनाथ, शंकर महादेवन, चित्रा, ए आर रहमान और एस पी बालासुब्रमणियम जैसे कलाकारों के साथ परफॉर्म किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें