Monali Thakur: लाइव शो के दौरान बिगड़ी सिंगर मोनाली ठाकुर की तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती

Monali Thakur Hospitalized: लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मशहूर सिंगर मोनाली ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनकी हालत खराब होने के बाद सिंगर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि मोनाली को परफॉर्मेंस के दौरान सांस लेने में दिक्कत हो रही थी

अपडेटेड Jan 23, 2025 पर 3:04 PM
Monali Thakur: परफॉर्मेंस के दौरान मोनाली को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया

Monali Thakur Hospitalized: बॉलीवुड फिल्मों को कई खूबसूरत और हिट गाने देने वाली सिंगर मोनाली ठाकुर की तबीयत एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अचानक बिगड़ गई। उनकी हालत खराब होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि परफॉर्मेंस के दौरान मोनाली को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसके बाद उन्हें बिना देरी के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

कॉन्सर्ट में मौजूद लोगों ने बताया कि मोनाली ठाकुर काफी परेशान नजर आ रही थीं, जिसकी वजह से उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस भी रोक दी थी। बॉलीवुड में 'सवार लूं' और 'मोह मोह के धागे समेत कई सुपरहिट गानों के लिए जानी जानें वाली सिंगर मोनाली ठाकुर दिनहाटा फेस्टिवल में लाइव परफॉर्म कर रही थीं।

सिंगर को अस्पताल ले जाया गया


News 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लाइव परफॉर्मेंस मोनाली ठाकुर की तबीयत बिगड़ने के बाद उनको सबसे पहले हाटा उप-जिला अस्पताल ले जाया गया। सिंगर की तबीयत खराब होने पर उनकी टीम ने मेडिकल सहायता के लिए कॉल किया। कॉल के कुछ ही मिनटों में एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और सिंगर को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें कूचबिहार के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हालांकि अभी तक सिंगर मोनाली ठाकुर का ताजा हेल्थ अपडेट सामने नहीं आया है।

अचानक से रोक दिया था वाराणसी का शो

बता दें कुछ हफ्तों पहले भी सिंगर का नाम चर्चा में आया था, जब उन्होंने वाराणसी में अपने कंसर्ट को अचानक रोक दिया था। मोनाली ने बताया कि, वहां के मिसमैनेजमेंट और मंच की गलत सेटअप की वजह से यह शो रोक दिया था। मोनाली को लगा कि इस मंच पर परफॉर्मेंस करने से लोगों को चोट पहुंच सकती है। इसके लिए उन्होंने अपने प्रशंसकों से माफी भी मांगी थी। मोनाली और उनकी टीम यहां परफॉर्म करने को लेकर काफी एक्टसाइटेड थे।

Rashmika Mandanna: इस वजह से 'छावा' के ट्रेलर लॉन्च पर लंगड़ा रही थीं रश्मिका, विक्की कौशल ने की एक्ट्रेस की मदद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।