क्रिकेट के बाद एक्टिंग में जलवा दिखाने को तैयार सौरव गांगुली! इस वेब सीरीज में आएंगे नजर

सोशल मीडिया पर सौरव गांगुली की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे थे। उस तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा था कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं

अपडेटेड Mar 07, 2025 पर 3:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने जल्द ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में दिखने वाले हैं।

Sourav Ganguly in Khakee Web Series: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने जल्द ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में दिखने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सौरव गांगुली नेटफ्लिक्स की आगामी वेब सीरीज ‘खाकी 2’ में एक अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। दरअसल, सौरव गांगुली का पुलिस वर्दी में लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वेब सीरीज में जीत और प्रोसेनजीत चटर्जी भी हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

सोशल मीडिया पर सौरव गांगुली की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे थे। उस तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा था कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि सौरव गांगुली का सीरीज में कैमियो हो सकता है। खाकी द बिहार चैप्टर का दूसरा सीजन बंगाल की पृष्ठभूमि में रखा गया है। दूसरे सीजन का नाम होगा खाकी द बंगाल चैप्टर। बुधवार को नीरज पांडे सीरीज के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी सीरीज को लेकर बात की। उनसे पूछा गया कि सोशल मीडिया पर चर्चा है कि सौरव गांगुली दूसरे सीजन का हिस्सा होंगे? इस बात का जवाब देते हुए नीरज पांडे ने कहा, “जहां तक सौरव की बात है…देखते रहिए।”


बता दें कि गांगुली की जिंदगी पर एक बायोपिक भी बन रही है, जिसमें राजकुमार राव लीड रोल निभाएंगे। हालांकि, गांगुली खुद इसमें एक्टिंग नहीं करेंगे। 'खाकी 2' का प्रचार श्री वेंकटेश फिल्म्स ने किया है। फैंस इस वेब सीरीज के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और देखना चाहते हैं कि गांगुली अपनी नई पारी में कैसे दिखते हैं। Sourav Ganguly in Khakee

बिहार के बाद अब बंगाल की कहानी

साल 2022 में नेटफ्लिक्स पर खाकी द बिहार चैप्टर नाम की क्राइम थ्रिलर सीरीज रिलीज हुई थी। इस सीरीज को नीरज पांडे ने प्रोड्यूस किया था। अब नीरज पांडे सीरीज का दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। 'खाकी: द बंगाल चैप्टर' का ट्रेलर 5 मार्च को रिलीज हुआ। यह सीरीज राजनीति, गैंगस्टर और पुलिस के बीच की जंग पर आधारित है, जिसमें जबरदस्त एक्शन, ड्रामा और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। इसकी कहानी 2000 के दशक की शुरुआत में सेट है और आईपीएस अधिकारी अर्जुन मैत्रा की ज़िंदगी पर आधारित है। वह अपराधियों और भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ मजबूती से लड़ते हैं, जो बिना किसी डर के काम करते थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।