Get App

क्रिकेट के बाद एक्टिंग में जलवा दिखाने को तैयार सौरव गांगुली! इस वेब सीरीज में आएंगे नजर

सोशल मीडिया पर सौरव गांगुली की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे थे। उस तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा था कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 07, 2025 पर 3:46 PM
क्रिकेट के बाद एक्टिंग में जलवा दिखाने को तैयार सौरव गांगुली! इस वेब सीरीज में आएंगे नजर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने जल्द ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में दिखने वाले हैं।

Sourav Ganguly in Khakee Web Series: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने जल्द ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में दिखने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सौरव गांगुली नेटफ्लिक्स की आगामी वेब सीरीज ‘खाकी 2’ में एक अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। दरअसल, सौरव गांगुली का पुलिस वर्दी में लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वेब सीरीज में जीत और प्रोसेनजीत चटर्जी भी हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

सोशल मीडिया पर सौरव गांगुली की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे थे। उस तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा था कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि सौरव गांगुली का सीरीज में कैमियो हो सकता है। खाकी द बिहार चैप्टर का दूसरा सीजन बंगाल की पृष्ठभूमि में रखा गया है। दूसरे सीजन का नाम होगा खाकी द बंगाल चैप्टर। बुधवार को नीरज पांडे सीरीज के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी सीरीज को लेकर बात की। उनसे पूछा गया कि सोशल मीडिया पर चर्चा है कि सौरव गांगुली दूसरे सीजन का हिस्सा होंगे? इस बात का जवाब देते हुए नीरज पांडे ने कहा, “जहां तक सौरव की बात है…देखते रहिए।”

बता दें कि गांगुली की जिंदगी पर एक बायोपिक भी बन रही है, जिसमें राजकुमार राव लीड रोल निभाएंगे। हालांकि, गांगुली खुद इसमें एक्टिंग नहीं करेंगे। 'खाकी 2' का प्रचार श्री वेंकटेश फिल्म्स ने किया है। फैंस इस वेब सीरीज के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और देखना चाहते हैं कि गांगुली अपनी नई पारी में कैसे दिखते हैं। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें