साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की वाइफ नम्रता ने श्रीदेवी और जूही चावला को Low Society क्यों कहा!

नम्रता शिरोडकर का पुराना रेडिफ चैट सामने आया है जिसमें उन्होंने जूही चावला और श्रीदेवी को 'लो सोसाइटी' का कहा है। आखिर नम्रता ने ऐसा क्यों कहा और इस पर यूजर्स का क्या रिएक्शन रहा

अपडेटेड Sep 28, 2024 पर 7:30 AM
नम्रता शिरोडकर के करियर की शुरुआत 1977 में शिरडी के साईं बाबा फिल्म से हुई थी लेकिन बॉलीवुड में वो कामयाब नहीं हो पाईं

कहते हैं मुंह से निकली बोली और बंदूक से चली गोली कभी लौटकर वापस नहीं आती। और आज के जमाने में जब हर किसी के हाथ में फोन और इंटरनेट है तो आपका कहा कब आपके सामने आ जाए आप सोच भी नहीं सकते हैं। ऐसा ही कुछ नम्रता शिरोडकर के साथ हुआ। हां वही शिल्प शिरोडकर की बहन और साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की वाइफ। ये वही महेश बाबू हैं जिन्होंने 2022 में कहा था कि बॉलीबुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता। तेलुगु सुपरस्टार के इस तेवर पर बॉलीवुड में कुछ नाराजी भी थी। लेकिन अब उनकी वाइफ नम्रता शिरोडकर का एक ऐसा बयान यूजर ने खोज निकाला है कि जिससे जूही चावला और श्रीदेवी के फैंस का दिल टूट सकता है।

नम्रता शिरोडकर का पुराना रेडिफ चैट सामने आया है जिसमें उन्होंने जूही चावला और श्रीदेवी को 'लो सोसाइटी' का कहा है। दरअसल एक फैन ने नम्रता शिरोडकर से पूछा कि सक्सेसफुल एक्ट्रेस के बीच वह कैसे अपने लिए जगह बना रही हैं। इस पर नम्रता ने कहा, "बेशक मैं अपने लिए एक नीश यानि आला तबके की जगह बनाना चाहती हूं। जहां तक जूही और श्रीदेवी के साथ की बात है तो वो पूरी तरह LS हैं।" नम्रता इतने पर भी चुप नहीं रहीं। उन्होंने कहा कि अगर LS का मतलब समझना चाहते हैं तो इसका मतलब है लो सोसाइटी।

वैसे तो नम्रता शिरोडकर यह बयान 1996 का लेकिन यूजर्स इससे खुश नहीं हैं। एक शख्स ने लिखा, मुझे लगता है कि श्रीदेवी बेहतर अदाकारा थीं और हमेशा रहेंगी। नम्रता को निशाने पर लेकर यूजर ने कहा कि उन्होंने आपसे कहीं ज्यादा हिट दिए हैं। एक यूजर ने तो ये भी कह दिया कि श्रीदेवी के बाएं अंगूठे के नाखुन के बराबर भी आपके पास टैलेंट है। एक और यूजर ने कहा कि बॉलीवुड में कामयाब नहीं होने केो बाद आप जूही और श्रीदेवी पर कैसे कॉमेंट कर सकती हैं।


नम्रता शिरोडकर के करियर की शुरुआत 1977 में शिरडी के साईं बाबा फिल्म से हुई थी। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ पूरब की लैला, पश्चिम की छैला फिल्म की थी जो कभी रिलीज नहीं हो पाई। इसके बाज 1998 में उन्होंने ऑफिशियल डेब्यू जब प्यार किसी से होता है.. के साथ की थी। उनकी फिल्मों का बिजनेस एवरेज ही रहा है। लेकिन श्रीदेवी और जूही चावला को लो सोसाइटी कहकर उन्होंने फैन से पंगा जरूर ले लिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।