दिल्ली मेट्रो से लेकर सनबर्न तक...Squid Games के सीजन-2 का इस अनोखे अंदाज में हो रहा प्रमोशन

नेटफ्लिक्स के बहुचर्चित शो Squid Games का सीजन 2 का इंतजार लंबे समय से फैंस कर रहे थे। वहीं अब 'स्क्विड गेम सीजन 2' 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है। इस शो को भारत के साथ ही साथ दुनिया भर में लोगों ने काफी पसंद किया था।

अपडेटेड Dec 20, 2024 पर 7:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Squid Games Season 2: 'स्क्विड गेम' का दूसरा सीजन 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है

2021 में रिलीज हुई कोरियाई सीरीज 'स्क्विड गेम' ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था। नेटफ्लिक्स पर ये सीरीज ग्लोबल सेंसेशन बन गई थी। पहले सीजन के बाद दर्शकों को इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। 26 दिसंबर को 'स्क्विड गेम सीजन 2' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है। स्क्विड गेम का दूसरा सीजन इस बार केवल ओटीटी पर ही धमाल नहीं मचाएगा बल्कि लोगों के रियल लाइफ में भी छाप छोड़ेगा।

स्क्विड गेम के थीम पर होगा सनबर्न

बता दें कि एशिया के सबसे बड़े म्यूजिक फेस्टिवल सनबर्न में नेटफ्लिक्स के 'स्क्विड गेम' लोगों को रियल लाइफ फील देगा। इस म्यूजिक फेस्टिवल में 'स्क्विड गेम' के फैंस, शानदार थ्रिल का एक्सपीरियंस करेंगे। फैंस मेन एक्ट से पहले स्क्विड गेम-थीम पर आधारित म्यूजिकल परफॉरमेंस का आनंद उठा सकते हैं। वे एक विशेष एरिना में गेमिफाइड चुनौतियों जैसे 'रेड लाइट ग्रीन लाइट', 'पिगी बैंक क्रॉल', और सीजन 2 के एक नए खेल को फील भी कर सकते हैं। फोटो और 'स्क्विड गेम'से जुड़ी चीजें जैसे वाइजर और ड्रॉस्ट्रिंग बैग्स के साथ, फैंस यादगार पलों को कैप्चर कर सकते हैं और स्क्विड गेम की रोमांचक दुनिया से जुड़ सकते हैं।


इलेक्ट्रिफाइंग एंथम से आएगा अलग थ्रिल

वहीं नेटफ्लिक्स ने फेसम अंतरराष्ट्रीय कलाकार भारत के हनुमानकाइंड के साथ मिलकर एक इलेक्ट्रिफाइंग एंथम "द गेम डोंट स्टॉप" तैयार किया है, जो शो की थ्रील और रोमांच को दिखाएगा। इसने भारतीय फैंस में स्क्विड गेम को लेकर एक अलग ही उत्साह है। बता दें कि कुछ दिनों पहले स्क्विड गेम के आइकॉनिक पिंक गार्ड्स ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दिलजीत दोसांझ को उनके टूर से पहले एस्कॉर्ट किया।

 

मेट्रो में भी दिखेगा अलग नजारा

नेटफ्लिक्स, दिल्ली की सड़कों पर स्क्विड गेम का रोमांच लेकर जा रहा है, जिसमें पूरी मेट्रो ट्रेन को शो के आइकॉनिक पिंक गार्ड जैसा बनाया गया है। शहर भर के मेट्रो स्टेशनों को स्क्विड गेम-थीम वाले होर्डिंग्स से सजाया जा रहा है, जिससे एक ऐसा इमर्सिव विज़ुअल अनुभव तैयार हो रहा है। इस सजावट से मेट्रो स्टेशनों पर आने-जाने वाले यात्रियों को ऐसा महसूस होगा कि वे खुद इस शो का हिस्सा बन गए हैं।

Copy of WhatsApp Image 2024-12-16 at 13.15.06 (1)

'स्क्विड गेम के थ्रिल को फील कराना'

नेटफ्लिक्स इंडिया के मार्केटिंग उपाध्यक्ष श्रीवत्स टीएस ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए कहा कि, "इन पहलों का उद्देश्य फैंस को स्क्विड गेम के थ्रिल को फील कराना है। उनको 'स्क्विड गेम' की दुनिया को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल कराने का फील भी देना हैं" यह बड़ा मार्केटिंग अभियान 'स्क्विड गेम' सीजन 2 को स्क्रीन से परे लोगों को रियल लाइफ में थ्रिल को फील कराने का मौके दे रही है। बता दें कि इस सीरीज कोरियाई लेखक और टेलीविजन निर्माता ह्वांग डोंग-ह्युक ने बनाया है, जिन्होंने पहले सीजन के माध्यम से एक अनोखी कहानी पेश की थी, जिसने दुनियाभर में दर्शकों को अपनी ओर खींचा।

Sonakshi Sinha ने किया खुलासा, कई बड़े अभिनेताओं ने साथ काम करने से किया इनकार, जानिए वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।