SRK ने दीपिका और एटली के संग मनाया Jawan की कामयाबी का जश्न, मैनेजर पूजा ददलानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया शाहरुख का कूल लुक

Jawan: अब फिल्म की स्टार कास्ट ने YRF स्टूडियो में इसकी कामयाबी को सेलिब्रेट किया है। इस आयोजन से पहले किंग खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने इंस्टाग्राम पर उनका एक लुक भी शेयर किया। उस फोटो में SRK सफेद रंग की शर्ट में काले ब्लेजर के साथ लंबे बालों में चोटी बांधे हुए नजर आ रहे हैं।

अपडेटेड Sep 15, 2023 पर 10:52 PM
Story continues below Advertisement
शाहरुख खान (SHAHRUKH KHAN) की फिल्म 'जवान' (JAWAN) ने बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) ने बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। धीरे-धीरे यह फिल्म भारत की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बनने की तरफ अपने कदम बढ़ा रही है। अब फिल्म की स्टार कास्ट ने YRF स्टूडियो में इसकी कामयाबी को सेलिब्रेट किया है। इस आयोजन से पहले किंग खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने इंस्टाग्राम पर उनका एक लुक भी शेयर किया। उस फोटो में SRK सफेद रंग की शर्ट में काले ब्लेजर के साथ लंबे बालों में चोटी बांधे हुए नजर आ रहे हैं।

दीपिका का भी दिखा कूल लुक

इसके अलावा 'जवान' (Jawan) में एक एक्टेंडेड कैमियो में नजर आने वाली दीपिका पादुकोण भी इस दौरान दीपिका पादुकोण काले, सेक्विन बॉर्डर वाली सफेद शिफॉन साड़ी और हॉल्टर-नेक ब्लाउज में नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को एमराल्ड ड्रॉप इयररिंग्स से पूरा किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने भी जवान के हिट रोमांटिक गाने चालेया पर डांस भी किया। वहीं म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने गाना गाया।

Govinda: मुश्किल में फंसे गोविंदा! ओडिशा पुलिस 1,000 करोड़ रुपये के पोंजी घोटाले के मामले में एक्टर से करेगी पूछताछ


जूम कॉल पर SRK को सुनाई थी 'जवान' की कहानी

'जवान' के बजट के बारे में बात करते हुए एटली ने कहा, मैंने कोविड के वक्त जूम कॉल पर इस फिल्म की कहानी सुनाई थी। मैं जानता था कि थियेटर में ऑडियंस लगातार कम हो रही है और लोग 30-40 करोड़ की फिल्म को भी हरी झंडी देने के लिए तैयार नहीं थे। मैं जानता हूं क्योंकि मैं एक फिल्म मेकर भी हूं। लेकिन साहरुख सर ने 300 करोड़ की फिल्म को हरी झंडी दे दी। हम सभी को डर लग रहा था। लेकिन हम 300 करोड़ पर ही नहीं रुके। हम और आगे गए। हमने तीन दिन में ही अपनी फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया। अब हमारी फिल्म उड़ान भर रही है।

'जवान' ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड्स

रिलीज के आठ दिन बाद भी शाहरुख खान की 'जवान' ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। भारत में इस फिल्म ने अभी तक कलेक्शन लगभग 388 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने लगभग 700 करोड़ रुपये के आस पास कमाई कर डाली है। यह अभी तक ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। वहीं यह एक दिन में भी सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली हिंदी फिल्म भी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।