शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) ने बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। धीरे-धीरे यह फिल्म भारत की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बनने की तरफ अपने कदम बढ़ा रही है। अब फिल्म की स्टार कास्ट ने YRF स्टूडियो में इसकी कामयाबी को सेलिब्रेट किया है। इस आयोजन से पहले किंग खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने इंस्टाग्राम पर उनका एक लुक भी शेयर किया। उस फोटो में SRK सफेद रंग की शर्ट में काले ब्लेजर के साथ लंबे बालों में चोटी बांधे हुए नजर आ रहे हैं।
