SRK Death Threat: शाहरुख खान को जिस शख्स के फोन से दी गई धमकी, वो 2 नवंबर को हो गया था चोरी

इससे पहले दिन में पता चला था कि मुंबई पुलिस को 5 नवंबर को जान से मारने की धमकी भरा कॉल आया था। कॉल रात 8 बजे की गई थी और उस व्यक्ति ने खुद को 'हिंदुस्तानी' बताया। उसने दावा किया कि जब उसने कॉल किया तो, वह शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर खड़ा था

अपडेटेड Nov 07, 2024 पर 6:44 PM
SRK Death Threat: शाहरुख खान को जिस शख्स के फोन से दी गई धमकी, वो 2 नवंबर को हो गया था चोरी

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस को शाहरुख खान को लेकर एक धमकी भरा फोन आया था। सूत्रों ने News18 को बताया कि कॉल करने वाले का पता रायपुर से चला। CNN-News18 उस व्यक्ति तक पहुंचा जिसके नाम पर फोन नंबर रजिस्टर्ड था और पता चला कि 2 नवंबर को उस शख्स का फोन खो गया था, जिसके बारे में उसने मामला भी दर्ज कराया था। संदिग्ध ने बताया कि उसने 2 नवंबर, 2024 को अपना मोबाइल फोन खो दिया था। उसने उसी दिन रायपुर के एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई था।

उस शख्स ने कहा, “किसी ने मेरे खोए हुए नंबर का दुरुपयोग किया और यह धमकी भरा कॉल किया। आज सुबह मुंबई पुलिस आई और मेरा बयान दर्ज किया। मुंबई पुलिस ने मुझे बताया कि आपके नंबर से एक धमकी भरा कॉल किया गया है, मैंने उन्हें बताया कि 2 नवंबर को मेरा मोबाइल खो गया था और स्थानीय थाने में शिकायत की गई है।"

50 लाख रुपए की थी डिमांड


इससे पहले दिन में पता चला था कि मुंबई पुलिस को 5 नवंबर को जान से मारने की धमकी भरा कॉल आया था। कॉल रात 8 बजे की गई थी और उस व्यक्ति ने खुद को 'हिंदुस्तानी' बताया। उसने दावा किया कि जब उसने कॉल किया तो, वह शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर खड़ा था।

उसने कॉल पर कहा, “मैं मन्नत बैंडस्टैंड से शाहरुख को बोल रहा हूं। अगर उसने मुझे 50 लाख नहीं दिए, तो मैं उसे मार डालूंगा।"

अभिनेता शाहरुख खान को कथित तौर पर धमकी देने के आरोप में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। BNS की धारा 308(4), 351(3)(4) के तहत केस दर्ज किया गया। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

शाहरुख खान ने मौत की धमकी वाले कॉल पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अभिनेता की सुरक्षा 2023 से ही कड़ी कर दी गई है, जब उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें 'पठान' और 'जवान' की सफलता के बाद जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। मुंबई पुलिस ने शाहरुख को Y+ सुरक्षा टीम दी थी। शाहरुख को अपने सुरक्षा घेरे के साथ देखा गया है।

Shah Rukh Khan Death Threat: सलमान खान के बाद शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।