Get App

SRK Death Threat: शाहरुख खान को जिस शख्स के फोन से दी गई धमकी, वो 2 नवंबर को हो गया था चोरी

इससे पहले दिन में पता चला था कि मुंबई पुलिस को 5 नवंबर को जान से मारने की धमकी भरा कॉल आया था। कॉल रात 8 बजे की गई थी और उस व्यक्ति ने खुद को 'हिंदुस्तानी' बताया। उसने दावा किया कि जब उसने कॉल किया तो, वह शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर खड़ा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 07, 2024 पर 6:44 PM
SRK Death Threat: शाहरुख खान को जिस शख्स के फोन से दी गई धमकी, वो 2 नवंबर को हो गया था चोरी
SRK Death Threat: शाहरुख खान को जिस शख्स के फोन से दी गई धमकी, वो 2 नवंबर को हो गया था चोरी

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस को शाहरुख खान को लेकर एक धमकी भरा फोन आया था। सूत्रों ने News18 को बताया कि कॉल करने वाले का पता रायपुर से चला। CNN-News18 उस व्यक्ति तक पहुंचा जिसके नाम पर फोन नंबर रजिस्टर्ड था और पता चला कि 2 नवंबर को उस शख्स का फोन खो गया था, जिसके बारे में उसने मामला भी दर्ज कराया था। संदिग्ध ने बताया कि उसने 2 नवंबर, 2024 को अपना मोबाइल फोन खो दिया था। उसने उसी दिन रायपुर के एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई था।

उस शख्स ने कहा, “किसी ने मेरे खोए हुए नंबर का दुरुपयोग किया और यह धमकी भरा कॉल किया। आज सुबह मुंबई पुलिस आई और मेरा बयान दर्ज किया। मुंबई पुलिस ने मुझे बताया कि आपके नंबर से एक धमकी भरा कॉल किया गया है, मैंने उन्हें बताया कि 2 नवंबर को मेरा मोबाइल खो गया था और स्थानीय थाने में शिकायत की गई है।"

50 लाख रुपए की थी डिमांड

इससे पहले दिन में पता चला था कि मुंबई पुलिस को 5 नवंबर को जान से मारने की धमकी भरा कॉल आया था। कॉल रात 8 बजे की गई थी और उस व्यक्ति ने खुद को 'हिंदुस्तानी' बताया। उसने दावा किया कि जब उसने कॉल किया तो, वह शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर खड़ा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें