Stree 2 Advance Booking Update: इस स्वतंत्रता दिवस (15th August) यानी 15 अगस्त को हिंदी बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2', जॉन अब्राहम की 'वेदा' और अक्षय कुमार की 'खेल खेल में...'। हालांकि, जिस तरह से एडवांस बुकिंग शुरू हुई है, उससे ऐसा लग रहा है कि 'स्त्री 2' इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। एडवांस बुकिंग की रेस में 'स्त्री 2' अपने प्रतिद्वंद्वियों को काफी पीछे छोड़ चुकी है। जिस तेजी से 'स्त्री 2' की टिकटें बिक रही हैं, उससे साफ है कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर तहालका मचा देगी।
'स्त्री' का तोड़ा रिकॉर्ड
'स्त्री 2' ने रिलीज से पहले ही अपनी पिछली फिल्म 'स्त्री' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। और अब फिल्म ने अपना ही बेंचमार्क तोड़ दिया है। ओरिजनल 'स्त्री' 2018 में रिलीज हुई थी। इसने पहले दिन 6.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। टोटल लगभग 130 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जबकि 'स्त्री 2' ने सिर्फ अपनी एडवांस बुकिंग में ही 'स्त्री' के ओपनिंग डे के नंबरों को पीछे छोड़ दिया है।
सबसे बड़ी ओपनिंग बन सकती है 'स्त्री-2'
'स्त्री 2' 13 अगस्त की सुबह तक ही एडवांस बुकिंग से इतनी कमाई कर ली है, जितनी हालिया रिलीज कुछ फिल्में ओपनिंग डे पर भी नहीं कमा पाएंगी। अभी बुधवार को भी एडवांस बुकिंग जारी रहने वाली है। दूसरी ओर, इसी के साथ 15 अगस्त को अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' भी रिलीज हो रही है। लेकिन इन दोनों फिल्मों के एडवांस बुकिंग के आंकड़े निराश करने वाले हैं।
Sacnilk के अनुसार, हॉरर कॉमेडी के सीक्वल के 2.21 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं, जिससे कुल 6.87 करोड़ रुपये की रिलीज से पहले ही कमाई हो चुकी है। फिल्म की रिलीज से 2 दिन पहले यह आकंड़ा आसानी से 10 करोड़ रुपये को पार कर जाने की उम्मीद है। महाराष्ट्र और दिल्ली सर्किट क्रमशः 1.87 करोड़ रुपये और 1.83 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ एडवांस बुकिंग में सबसे आगे हैं। 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी की टीम वापस आ रही है।
अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'स्त्री 2' में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और सुनीता राजवर के भी अहम रोल है। यह 2018 की ब्लॉकबस्टर स्त्री का सीक्वल है। इसका मुकाबला दो बड़े बैनर की फिल्मों 'वेदा' और 'खेल खेल में' से होगा। वेदा में जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, 'खेल खेल में' अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, अम्मी विर्क, फरदीन खान, आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल हैं।