Get App

Stree 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में तोड़ा 'स्त्री' का रिकॉर्ड

Stree 2 Advance Booking Update: 15 अगस्त बॉलीवुड के दीवानों के लिए एक अहम दिन साबित होने वाला है। स्वतंत्रता दिवस पर तीन बड़े बैनर की फिल्में- स्त्री 2, खेल खेल में और वेदा बड़े पर्दे पर आने वाली हैं। इन फिल्मों की एडवांस बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है। फैंस अपनी सीटें सुरक्षित करने में लगे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 13, 2024 पर 6:05 PM
Stree 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में तोड़ा 'स्त्री' का रिकॉर्ड
Stree 2 Advance Booking Update: 'स्त्री 2' ने रिलीज से पहले ही 'स्त्री' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है

Stree 2 Advance Booking Update: इस स्वतंत्रता दिवस (15th August) यानी 15 अगस्त को हिंदी बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2', जॉन अब्राहम की 'वेदा' और अक्षय कुमार की 'खेल खेल में...'। हालांकि, जिस तरह से एडवांस बुकिंग शुरू हुई है, उससे ऐसा लग रहा है कि 'स्त्री 2' इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। एडवांस बुकिंग की रेस में 'स्त्री 2' अपने प्रतिद्वंद्वियों को काफी पीछे छोड़ चुकी है। जिस तेजी से 'स्त्री 2' की टिकटें बिक रही हैं, उससे साफ है कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर तहालका मचा देगी।

'स्त्री' का तोड़ा रिकॉर्ड

'स्त्री 2' ने रिलीज से पहले ही अपनी पिछली फिल्म 'स्त्री' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। और अब फिल्म ने अपना ही बेंचमार्क तोड़ दिया है। ओरिजनल 'स्त्री' 2018 में रिलीज हुई थी। इसने पहले दिन 6.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। टोटल लगभग 130 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जबकि 'स्त्री 2' ने सिर्फ अपनी एडवांस बुकिंग में ही 'स्त्री' के ओपनिंग डे के नंबरों को पीछे छोड़ दिया है।

सबसे बड़ी ओपनिंग बन सकती है 'स्त्री-2'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें