चार साल पहले एक अनहोनी का दर्द अब भी बरकरार, सुशांत सिंह की बहन अब भी कर रही है जस्टिस की मांग

कीर्ति के पोस्ट के मुताबिक, मुंबई के स्टूडियो में 14 जून को एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। यहां सुशांत की याद में लोगों को खाना भी खिलाया जाएगा। सुशांत के प्रशंसक बांद्रा के मॉन्ट ब्लैंक अपार्टमेंट पर भी जमा होंगे जहां वह रहते थे और जहां उन्होंने आत्महत्या की थी

अपडेटेड Jun 11, 2024 पर 7:56 AM
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की याद में 14 जून को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 14 जून को 4 साल हो गए हैं लेकिन अभी तक उनकी बहनें जस्टिस की मांग कर रही हैं। सुशांत की मौत जिन हालात में हुए थे उसे लेकर उनकी बहनों को संदेह है जिसकी वजह से वो लगातार न्याय की मांग करती आ रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह किर्ती को फॉलो करने वाले लोग जानते हैं कि वह बीच बीच में अपने सोशल मीडिया पर सुशांत की तस्वीरें पोस्ट करके अपने पुराने वक्त को याद करती रहती हैं। सुशांत की चौथी डेथ एनिवर्सरी से पहले श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है कि वह केदारनाथ गई थीं ताकि अपने भाई से ज्यादा करीबी महसूस कर सकें। इतना ही नहीं, उन्होंने सुशांत सिंह के फैंस से निवेदन किया है कि वो एकसाथ मिलकर जस्टिस की मांग करें। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, "यह वक्त है जब सबको साथ आकर सुशांत के लिए जस्टिस की मांग करनी चाहिए। आप सबसे 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित Un Reve Studio में मिलते हैं।"

कीर्ति के पोस्ट के मुताबिक, मुंबई के स्टूडियो में 14 जून को एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। यहां सुशांत की याद में लोगों को खाना भी खिलाया जाएगा। सुशांत के प्रशंसक बांद्रा के मॉन्ट ब्लैंक अपार्टमेंट पर भी जमा होंगे जहां वह रहते थे और जहां उन्होंने आत्महत्या की थी।

इस हफ्ते की शुरुआत में श्वेता ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, "आज 1 जून है और 4 साल पहले 14 जून को हमने अपने प्यारे सुशांत को खो दिया। अभी भी हम पता कर रहे हैं कि आखिर उस दिन क्या हुआ था। मैं केदारनाथ यह प्रार्थना करने आई ताकि मैं अपने भाई से और करीब महसूस कर सकूं। वो दिन काफी इमोशनल था। जैसे ही मैं केदारनाथ पहुंची मेरे आंखों से आंसू निकलने लगे। मैं थोड़ी देर चली और फिर बैठकर रोने लगी। ऐसा लग रहा था जैसे वो मेरे साथ ही हो। मुझे ऐसा लग रहा था कि जैसे उसे गले लगा लूं। मैंने बैठकर मेडिटेशन किया जहां सुशांत बैठकर मेडिटेशन करते थे। मुझे ऐसा लग रहा था मानों वो मेरे साथ ही है। मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसा पहले कभी नहीं हुआ था।"


सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 में हुई थी। उनका शव फ्लैट में लटका मिला था। कुछ लोगों का कहना है कि यह सिर्फ आत्महत्या नहीं था। इसमें किसी ना किसी का हाथ था। और यही वजह है कि सुशांत सिंह की बहनें लगातार जस्टिस की मांग करती आ रही हैं।

इससे पहले अप्रैल में भी श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह के लिए जस्टिस की मांग करते हुए ‘Nany 4 SSR Jan Andolan’ शुरू किया था। इस आंदोलन में प्रशंसकों ने हाथ या सिर पर लाल कपड़ा बांधकर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट और एजेंसी से जस्टिस की मांग की गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।