Sushant Singh Rajput की बहन ने पीएम मोदी से लगाई ये गुहार, CBI जांच में नजर डालने का किया निवेदन

Sushant Singh Rajput की मौत को 45 महीने हो गए हैं। उनका परिवार लगातार उनके लिए न्याय की मांग कर रहा है। मामले की सारी जांच CBI के हाथ में है। ऐसे में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने पीएम मोदी से CBI जांच में हस्तक्षेप की गुजारिश की है। ताकि उन्हें पता लग सके कि जांच कहां तक पहुंची हैं।

अपडेटेड Mar 14, 2024 पर 3:06 PM
@shwetasinghkirti के अकाउंट से शेयर की गई वीडियो

Sushant Singh Rajput की मौत को तीन साल बीत चुके हैं। आज भी उनका परिवार को न्याय (Justics To Sushant Singh Rajput) का इंतजार है।  इसी बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Sing Kirti) ने वीडियो स्टेटमेंट जारी किया है।  इस वीडियो में श्वेता ने पीएम मोदी (Request To PM Modi) से मदद मांगी है। उन्होंने CBI द्वारा जारी जांच में पीएम से नजर डालने की गुजारिश की है। श्वेता ने वीडियो (Shweta Singh Kirti Video) में बताया कि उनके भाई की मौत को 45 महीने बीत चुके हैं। अभी तक जांच एजेंसी द्वारा मामले में किसी भी तरह की अपडेट सामने नहीं आ पाई है। पीएम मोदी की मदद से ना केवल मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ेगी बल्कि न्याय (Waiting for Justice) के इंतजार में बिलख रहे दिलों को भी राहत मिलेगी।

श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए पीएम मोदी से किया निवेदन

वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता कह रहा हैं कि “नमस्ते! मैं श्वेता सिंह कीर्ति हूं। मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन हूं। मैं यह मैसेज हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए रिकॉर्ड कर रही हूं। मैं आपको याद दिलाना चाहती हूं कि ये मेरे भाई के निधन का 45वां महीना है और हमें अभी भी सीबीआई द्वारा की जा रही जांच के बारे में कोई अपडेट नहीं पता है। मैं इस मामले में आपसे नजर डालने का अनुरोध करती हूं।"


CBI जांच को लेकर श्वेता सिंह कीर्ति ने उठाए सवाल

श्वेता सिंह कीर्ति आगे कहती हैं कि “आपकी मदद से हम ये जान पाएंगे कि सीबीआई अपनी जांच में कहां तक पहुंची है। इससे हमें अपनी न्याय प्रणाली पर विश्वास करने में भी मदद मिलेगी। सभी सच्चाई जानना चाहते हैं कि 14 जून को उस दिन क्या हुआ था। धन्यवाद।'' सुशांत सिंह राजपूत जून 2020 में अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। कुछ ने इसे आत्महत्या तो कुछ लोगों ने मौत का अंदेशा जताया।

 सुशांत सिंह आत्महत्या: 4 साल में एक्टर के खातों से 50 करोड़ निकाले गए, कहां गए ये पैसे

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की

सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI जांच पर सियासत,रोज आ रहे टर्न और ट्विस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।