T-Series के हनुमान चालीसा वीडियो ने बनाया इतिहास, Youtube पर 300 करोड़ व्यूज क्रॉस करने वाला पहला भारतीय वीडियो

टी सीरीज (T-Series) के यूट्यूब प्लेटफॉर्म (Youtube) पर मौजूद हनुमान चालीसा के इस वीडियो में गुलशन कुमार और हरिहारन ने अपनी आवाज दी है। इस वीडियो की ड्यूरेशन 9:41 मिनट लंबा है। बताते चलें कि हुनमान चालीसा की रचना तुलसीदास द्वारा की गई थी। हनुमान चालीसा हिंदू भक्ति भजन के सबसे लोकप्रिय संस्करण में से एक है। इस वीडियो को दुनिया भर के भक्तों के बीच काफी पसंद किया जाता है

अपडेटेड Mar 11, 2023 पर 12:29 PM
Story continues below Advertisement
T-Series के हनुमान चालीसा वीडियो ने बनाया इतिहास, Youtube पर तीन करोड़ व्यूज क्रॉस करने वाला पहला भारतीय वीडियो

भारत की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनियों में से एक टी सीरीज (T-Series) के यूट्यूब प्लेटफॉर्म (Youtube) पर मौजूद हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) के नाम पर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड जुड़ गया है। हनुमान चालीसा का वीडियो यूट्यूब (Youtube) पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला एंडियन वीडियो बन गया है। टी सीरीज (T Series) के यूट्यूब प्लेटफॉर्म (Youtube) पर मौजूद हनुमान चालीसा की वीडियो तीन अरब बार देखा जाने वाला पहला भारतीय वीडियो बन गया है।

गुलशन कुमार और हरिहरन ने गाया है हनुमान चालीसा

टी सीरीज (T-Series) के यूट्यूब प्लेटफॉर्म (Youtube) पर मौजूद हनुमान चालीसा के इस वीडियो में गुलशन कुमार और हरिहारन ने अपनी आवाज दी है। इस वीडियो की ड्यूरेशन 9:41 मिनट लंबा है। बताते चलें कि हुनमान चालीसा की रचना तुलसीदास द्वारा की गई थी। हनुमान चालीसा हिंदू भक्ति भजन के सबसे लोकप्रिय संस्करण में से एक है। इस वीडियो को दुनिया भर के भक्तों के बीच काफी पसंद किया जाता है।

World Nature Photography Awards: मगरमच्छ से लेकर पेड़ पर चढ़ने वाले तेंदुए तक, देखें 2022 की 10 मनमोहक तस्वीरें


मई 2011 में यूट्यूब पर अपलोड किया गया था वीडियो

हनुमान चालीसा का ये वीडियो यूट्यूब (Youtube) पर मई 2011 में अपलोड किया गया था। इसके बाद से इस वीडियो को 12 मिलियन से भी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। जर्मनी की कंज्यूमर डेटा और मार्केट इनसाइट्स कंपनी स्टेटिस्टा के मुताबिक टी सीरीज के यूट्यूब चैनल को सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है। टी सीरीज का यूट्यूब चैनल PewDiePie और Mr Beast से भी ज्यादा फॉलो किया जाता है। टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल को 23.8 करोड़ से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

T-Series कई भाषाओं में अपलोड करता है म्यूजिक वीडियो

T-Series कई भाषाओं में म्यूजिक वीडियो अपलोड करता है। टी सीरीज हिंदी, पंजाबी, भोजपुरी, तेलुगु, तमिल, हरियाणवी, कन्नड़, मराठी और गुजराती में अपने 29 चैनलों पर बॉलीवुड, पॉप, भक्ति और क्लासिक सहित कई सारी कटेगरी में म्यूजिक वीडियो अपलोड करता है। टी सीरीज की स्थापना गुलशन कुमार ने की थी। बता दें कि गुलशन कुमार की 12 अगस्त 1997 को मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तीन हमलावरों ने गुलशन कुमार ने ताबड़तोड़ 16 गोलियां बरसाई थीं जिससे कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।