Get App

Taapsee Pannu की शादी के बाद पहली झलक आई सामने, पति Mathias Boe के साथ सेलिब्रेट की होली

Taapsee Pannu ने उदयपुर में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली। बैडमिंटन स्टार Mathias Boe के साथ उनकी शादी काफी प्राइवेट रखी गई। इसी बीच होली पर दोनों साथ में दिखाई दिए। दोस्तों के साथ उनकी एक फोटो सामने आई है। इस तस्वीर में तापसी ने मांग में सिंदूर लगाया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 26, 2024 पर 12:41 PM
Taapsee Pannu की शादी के बाद पहली झलक आई सामने, पति Mathias Boe के साथ सेलिब्रेट की होली
@abhilashthapliyal के इंस्टा अकाउंट पर शेयर की गई होली की फोटो

Taapsee Pannu ने काफी सिक्रेटली शादी (Taapsee Secret Wedding) कर ली है। बैडमिंटन को मैथियास बो (Mathias Boe) के साथ उनकी शादी की खबरें लगातार ट्रेंड कर रही हैं। इसी बीच तापसी अपने पति के साथ पहली होली सेलिब्रेट करती हुई नजर आईं। उनकी मांग में सिंदूर (Taapsee Sindoor Tika) भी लगा हुआ है। 25 मार्च को पहली बार उनकी शादी की खबरें वायरल हुईं। उनके करीबी दोस्त ने उनकी शादी से फोटोज (Wedding Photos) शेयर की थीं हालांकि उन तस्वीरों में तापसी पन्नू और उनके होने वाले पति नहीं थे। होली की इन फोटोज को भी तापसी पन्नू (Taapsee Pannu Friends) के दोस्तों द्वारा ही शेयर किया गया है।

दोस्तों के साथ होली पार्टी में नजर आईं तापसी पन्नू

अभिलाष थपलियाल ने एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में तापसी पन्नू और मैथियास भी दिखाई दे रहे हैं। ग्रुप होली के रंगों में सराबोर है। दोनों की तस्वीर देखकर फैंस भी बधाई दे रहे हैं। फैंस ने कमेंट में तापसी का सिंदूर स्टाइल टीका भी नोटिस किया। फैन भी पूछ रहे हैं कि ये तापसी की मांग कौन भर गया है। दूसरे यूजर ने लिखा कि सिंदूर तापसी मैम। एक फैन ने लिखा कि तापसी मैम की शादी हो गई और हमें आज पता चला।

उदयपुर में हुई तापसी पन्नू की शादी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें