Taapsee Pannu की ब्राइडल एंट्री हुई वायरल, पगड़ी पहन दूल्हे Mathias Boe ने बढ़ाया हाथ, शादी की पहली वीडियो आई सामने

Tapsee Pannu और Mathias Boe की गुपचुप शादी की वीडियोज अब सामने आ रही हैं। एक्ट्रेस की ब्राइडल एंट्री के साथ-साथ संगीत की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। कपल ने मीडिया अटेंशन से दूर ये शादी उदयपुर में की थी। दोनों की शादी में सिर्फ परिवार और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे।

अपडेटेड Apr 04, 2024 पर 12:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Taapsee Pannu संगीत नाइट और ब्राइडल एंट्री हुई वायरल

Taapsee Pannu ने बीते दिनों काफी सीक्रेटलि अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड बैडमिंटन प्लेयर Mathias Boe से शादी कर ली। तापी पन्नू की ब्राइडल एंट्री (Taapsee Bridal Entry) की क्लिप अब वायरल हो रही है। दोनं ने मार्च के आखिरी हफ्ते में शादी की। होली पर तापसी पन्नू (Tapsee Pannu Sangeet) की एक फोटो भी सामने आई थी जिसमें उनकी मांग में सिंदूर दिखाई दे रहा था। अब सामने आई वीडियो में तापसी पन्नू पंजाबी टप्पे के साथ ब्राइडल एंट्री कर रही हैं। दूल्हे राजा माथियास स्टेज पर पगड़ी में एकदम तैयार खड़े हैं।

Tapsee Pannu ने लाल जोड़े में पंजाबी रीति-रिवाज से की शादी


तापसी पन्नू ने लाल रंग की सलवार कमीज में डांस करते हुए एंट्री मारी। उनकी आंखों में चश्मा और हाथ में कलीरे थे। वहीं लाल रंग के सूट में गोल्डन जरी का काम था। वहीं दूल्हे ने पेस्टल रंग का कुर्ता शेरवानी पहनी थी। माथियास स्टेज पर तापसी को हाथ थामकर ले जाते हैं। तापसी भी डांस करते हुए एंट्री करती हैं। वीडियो में किसी भी तरह की भारी भीड़ दिखाई नहीं दे रही है। दोनों की शादी उदयपुर में हुई। प्री-वेडिंग फंक्शन मार्च 20 से शुरू हो गए थे। कपल को अपने इस खास दिन पर किसी भी तरह की मीडिया अटेंशन नहीं चाहिए थी। दोनों ने ही इसलिए इस खास दिन को लोगों से छिपकर सिर्फ फैमिली और दोस्तों के बीच सेलिब्रेट किया।

तापसी पन्नू ने लंबे समय तक छिपाकर रखा रिश्ता

तापसी पन्नू और डेनिश बैडमिंटन कोच माथियास बो की मुलाकात 2013 में इंडियन बैडमिंटन लीग के उद्घाटन समारोह में हुई थी। दोनों के बीच प्यार पनपा और जल्द ही दोनों की फैमिलीज भी मिलने लगी। उन्होंने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर चैट करना शुरू किया था और फिर एक-दूसरे से मिलना शुरू किया। हाल ही में उनके संगीत की वीडिो भी सामने आई।

Taapsee Pannu Married: तापसी पन्नू ने की बैडमिंटन स्टार Mathias Boe से शादी, सीक्रेट सेरेमनी की खबरें आईं सामने

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।