Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 25 दिन से लापता गुरुचरण सिंह लौटे घर, गायब होने की बताई वजह

Gurucharan Singh Missing: तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल 2024 से लापता थे। अब 25 दिन बाद वह घर लौट आए हैं। वो अब कहां थे किस हाल में थे इस बात की जानकारी किसी को नहीं थी। पुलिस भी लगातार उनकी तलाश कर रही थी। लेकिन 17 मई को वह खुद ही वापस घर लौट आए हैं

अपडेटेड May 18, 2024 पर 11:23 AM
Gurucharan Singh Missing: पुलिस ने एक्टर से पूछताछ करने के बाद उनके गायब रहने की वजह बताई है।

पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदान निभाने वाले गुरुचरण सिंह पिछले कई दिनों से लापता थे। 22 अप्रैल 2024 से उनका कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था। आखिरकार 17 मई (शुक्रवार) को वो अपने घर लौट आए। कई दिनों तक लापता रहने के बाद वो खुद ही अपने घर लौटे हैं। परिजनों ने दिल्ली में उनके गायब होने की FIR दर्ज कराई थी। वापस लौटने पर गुरुचरण से पुलिस ने पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह घर छोड़कर दुनियाभर में धार्मिक यात्रा करने निकले थे।

पिछले 25 दिनों में वह कभी अमृतसर तो कभी लुधियाना में थे। गुरुचरण सिंह की मानें तो वह कई शहरों के गुरुद्वारे में जाकर ठहरे हुए थे। लेकिन जब उन्हें एहसास हुआ कि अब उन्हें अपने घर लौट जाना चाहिए तो वह तुरंत वापस आ गए।

पूरी प्लानिंग के साथ घर से निकले थे गुरुचरण


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 अप्रैल को गुरुचरण चरण सिंह दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुए थे। लेकिन वह 26 अप्रैल तक मुंबई नहीं पहुंचे तो उनके घरवालों को चिंता सताने लगी। एक्टर को दिल्ली एयरपोर्ट पर गायब होने से पहले देखा गया था। लेकिन फिर वो वहां से कहां चले गए, इसकी खबर किसी को भी नहीं थी। फिर इसके बाद गुरुचरण के पिता ने पालम थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामाले की जांच करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज तक खंगाला डाले। जिसके जरिए रोजाना नई-नई जानकारी हाथ लग रही थी। लेकिन एक्टर की लोकेशन का किसी को पता नहीं था। पुलिस ने बताया कि गुरुचरण सिंह पूरी तैयारी की साथ घर से निकले थे। लिहाजा ढूंढ़ने पर किसी को भी नहीं मिल रहे थे।

 धार्मिक यात्रा पर गए थे गुरुचरण सिंह

करीब 26 दिन तक लापता रहने के बाद 17 मई को गुरुचरण सिंह घर पर वापस आ गए हैं। गुरुचरण ने पुलिस को बताया कि वह 'धार्मिक यात्रा' पर जाने के लिए घर से निकले थे। वहीं गुरुचरण सिंह के लापता होने की खबर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर भी पहुंच गई थी। कई लोगों ने इस बात पर हैरानी जताई कि आखिर गुरुचरण सिंह कैसे लापता हो गए?  खैर, अब सोढ़ी अपने घर वापस आ गए हैं।

क्या जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक होने वाले हैं अलग? रिश्ते में दरार की खबर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।