शाहरुख खान की फिल्म Main Hoon Na में तब्बू ने किया था कैमियो? 20 साल बाद वायरल हो रहा वीडियो

दरअसल इतने सालों बाद फिल्म 'मैं हूं ना'तब्बू के कैमियो के चलते चर्चा में बनी हुई है। बता दें कि यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी, जिसमें शाहरुख खान और सुष्मिता सेन मेन रोल में थे। इस फिल्म के एक सीन में काफी कम देर के लिए तब्बू भी मौजूद थीं। फिल्म के इसी सीन की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर हो रही है

अपडेटेड Feb 19, 2023 पर 8:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शाहरुख खान की फिल्म Main Hoon Na में तब्बू ने किया था कैमियो? 20 साल बाद वायरल हो रहा वीडियो

फिल्म और बॉलिवुड इंडस्ट्री के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म पठान (Pathaan) की सक्सेस को खूब इंजॉय कर रहे हैं। फिल्मी दुनिया में पिछले कुछ दिनों से हर तरफ पठान का ही जिक्र हो रहा है। इस फिल्म को लेकर जिस बात की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है इस फिल्म की कमाई और इसमें सलमान खान का कैमियो। हालांकि इसी बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख की एक पुरानी फिल्म 'मैं हूं ना' भी खूब ट्रेंड हो रही है।

'मैं हूं ना' में तब्बू ने किया था कैमियो

दरअसल इतने सालों बाद फिल्म 'मैं हूं ना'तब्बू के कैमियो के चलते चर्चा में बनी हुई है। बता दें कि यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी, जिसमें शाहरुख खान और सुष्मिता सेन मेन रोल में थे। इस फिल्म के एक सीन में काफी कम देर के लिए तब्बू भी मौजूद थीं। फिल्म के इसी सीन की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर हो रही है।

Oyo के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने की पीएम मोदी से मुलाकात, शादी में आने का दिया न्योता


शाहरुख की फिल्म 'ओम शांति ओम' में भी नजर आ चुकी हैं तब्बू

मैं हूं ना के अलावा तब्बू शाहरुख खान की ही एक और फिल्म 'ओम शांति ओम' के एक गाने में भी नजर आ चुकी हैं। ओम शांति ओम के गाने दीवानगी में भी तब्बू ने कैमियो किया था। इस गाने में तब्बू के अलावा और भी कई सारे अभिनेता और अभिनेत्री नजर आए थे।

शाहरुख ने किया है पठान से कमबैक

शाहरुख खान ने साल 2023 में पठान से बॉक्स ऑफिस पर कमबैक किया है। इससे पहले उनकी आखिरी फिल्म जीरो थी जो कि साल 2018 में रिलीज हुई थी। पठान इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने अभी तक पूरी दुनिया में एक हाजर करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया भी अहम रोल में हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।