Get App

शाहरुख खान की फिल्म Main Hoon Na में तब्बू ने किया था कैमियो? 20 साल बाद वायरल हो रहा वीडियो

दरअसल इतने सालों बाद फिल्म 'मैं हूं ना'तब्बू के कैमियो के चलते चर्चा में बनी हुई है। बता दें कि यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी, जिसमें शाहरुख खान और सुष्मिता सेन मेन रोल में थे। इस फिल्म के एक सीन में काफी कम देर के लिए तब्बू भी मौजूद थीं। फिल्म के इसी सीन की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर हो रही है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Feb 19, 2023 पर 8:31 PM
शाहरुख खान की फिल्म Main Hoon Na में तब्बू ने किया था कैमियो? 20 साल बाद वायरल हो रहा वीडियो
शाहरुख खान की फिल्म Main Hoon Na में तब्बू ने किया था कैमियो? 20 साल बाद वायरल हो रहा वीडियो

फिल्म और बॉलिवुड इंडस्ट्री के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म पठान (Pathaan) की सक्सेस को खूब इंजॉय कर रहे हैं। फिल्मी दुनिया में पिछले कुछ दिनों से हर तरफ पठान का ही जिक्र हो रहा है। इस फिल्म को लेकर जिस बात की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है इस फिल्म की कमाई और इसमें सलमान खान का कैमियो। हालांकि इसी बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख की एक पुरानी फिल्म 'मैं हूं ना' भी खूब ट्रेंड हो रही है।

'मैं हूं ना' में तब्बू ने किया था कैमियो

दरअसल इतने सालों बाद फिल्म 'मैं हूं ना'तब्बू के कैमियो के चलते चर्चा में बनी हुई है। बता दें कि यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी, जिसमें शाहरुख खान और सुष्मिता सेन मेन रोल में थे। इस फिल्म के एक सीन में काफी कम देर के लिए तब्बू भी मौजूद थीं। फिल्म के इसी सीन की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर हो रही है।

Oyo के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने की पीएम मोदी से मुलाकात, शादी में आने का दिया न्योता

शाहरुख की फिल्म 'ओम शांति ओम' में भी नजर आ चुकी हैं तब्बू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें