Get App

कॉफी मग पर 'चोर' शब्द देखकर भड़कीं तमन्ना भाटिया, बोलीं- किसने लिखा है ये?

तमन्ना भाटिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह कॉफी मग पर लिखे 'चोर' शब्द को लेकर गुस्सा जताती नजर आईं। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर का मुकद्दर का प्रमोशन किया, जो 29 नवंबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर रोमांचक ट्विस्ट के साथ रिलीज होगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 27, 2024 पर 6:40 PM
कॉफी मग पर 'चोर' शब्द देखकर भड़कीं तमन्ना भाटिया, बोलीं- किसने लिखा है ये?
कॉफी मग पर लिखे 'चोर' लिखा देख गुस्से में आई एक्ट्रेस

तमन्ना भाटिया, जो साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से खास पहचान बना चुकी हैं, उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह गुस्से में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "जसविंदर, मेरे कॉफी के साथ कभी खिलवाड़ मत करना।" जसविंदर, तमन्ना के हाउस हेल्पर का नाम है, जो उनके लिए कॉफी लाता है। उस कॉफी के मग पर 'चोर' शब्द लिखा हुआ था, जिसे देखकर तमन्ना थोड़ी नाराज हो जाती हैं।

तमन्ना ने कैप्शन में फिल्म "सिकंदर का मुकद्दर" के रिलीज को लेकर जानकारी दी, जो नेटफ्लिक्स पर केवल चार दिनों में आने वाली है।

एक्ट्रेस का वायरल वीडियो

वीडियो की शुरुआत में तमन्ना खुशी से सनसेट का आनंद ले रही होती हैं, लेकिन जब उनका हाउस हेल्पर कॉफी लेकर आता है और उस कॉफी मग पर 'चोर' शब्द लिखा होता है, तो उनका मूड बदल जाता है। वह हंसी-मजाक करते हुए कहती हैं, "क्या यार जसविंदर, कम से कम मुझे कॉफी तो शांति से पीने देते। किसने लिखा यह चोर शब्द?" इस दौरान, वीडियो में छत से दिखते सूरज के डूबते हुए दृश्य को भी दिखाया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें