The Great Indian Kapil Show: विकी और सन्नी कौशल ने किया खुलासा, आज भी मां करती हैं उनकी पिटाई

The Great Indian Kapil Show: कपिल के शो में अगले गेस्ट आमिर खान होंगे। ऐसा पहली बार होगा जब आमिर खान किसी Fun Chat शो में आएंगे। अगर आप भी देखना चाहते हैं कि आमिर खान के साथ कपिल किस तरह की मजाकिया बाते करते हैं तो नए एपिसोड को मिस मत कीजिए

अपडेटेड Apr 21, 2024 पर 3:43 PM
The Great Indian Kapil Show: इस शो में विक्की कौशल और सन्नी कौशल ने खोले बचपन के कई राज

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के शो में विक्की और सन्नी कौशल ने एक बड़ा खुलास किया है। कपिल शर्मा का यह शो Netflix पर हर हफ्ते आ रहा है। इससे पहले के शो में रणबीर कपूर परिवार, श्रेयर अय्यर-रोहित शर्मा और चमकीला की टीम से परीणिती चोपड़ा, दिलजीत दोसांज और इम्तियाज अली खान आए थे। इस हफ्ते इस शो में विक्की कौशल और सन्नी कौशल आए थे और मजाक-मजाक में कई राज खोल दिए हैं।

The Great Indian Kapil Show: नए एपिसोड में क्या दिखाया है?

इस एपिसोड में जब अर्चना पूरण सिंह ने पूछा कि दोनों में से किसकी सबसे ज्यादा पिटाई होती थी। और कौन पीटता था। इस पर सन्नी कौशल ने तपाक से जवाब दिया कि बचपन में दोनों भाई की खूब पिटाई होती थी। विक्की कौशल ने कहा, "मम्मी पीटती थी.. रेगुलर बेसिसपर।" इस पर सन्नी ने आगे बात बढ़ाते हुए कहा, "मम्मी रेगुलर बेसिस पर पीटती है। हां वो तो अभी भी है। उनका पंजाबी बाहर आ जाता है। ओह तेरी..."


The Great Indian Kapil Show: पापा से पिटाई की क्या है कहानी?

कपिल शर्मा के शो में पापा की पिटाई याद करते हुए विक्की कौशल ने कहा, "पापा का वो होता था कि वो साल में तीन-चार इंपॉर्टेंट इवेंट होता था। तो वो साल में चार-पांच बार आएगा। वो इंपॉर्टेंट वाले होंगे जो याद रह जाएंगे।"

इस पर कपिल शर्मा ने कॉमेडी का तड़का लगाते हुए कहा कि उनके (कपिल शर्मा) पापा नॉर्मल एंप्लॉयी थे लेकिन विक्की के पापा एक्शन डायरेक्टर थे तो क्या बच्चों को पीटने के लिए कुछ अलग तरीके होते थे।

The Great Indian Kapil Show: विक्की कौश का दमदार परफॉर्मेंस

सरदार उधम सिंह और सैम बहादूर जैसे आइकॉनिक रोल निभाने पर विक्की कौशल ने बताया, "मेरा मानना है कि ऐसे किरदार को निभाने में ज्यादा जिम्मेदारी होती है। आप इन किरदारों को हल्के में नहीं ले सकते हैं। चाहे ये शहीद उधम सिंह का किरदार हो या फिर सैम बहादुर जी का। मैं अपने पापा से इनकी कहानियां सुनता था क्योंकि मेरी मम्मी और पापा 1971 के वॉर के दौरान पंजाब में ही रहते थे।"

उन्होंने आगे बताया था, "वो रेडियो पर खबरें आने का इंतजार करते थे ताकि उन्हें पता चल सके कि क्या हो रहा है।"

The Great Indian Kapil Show: कौन होगा अगला गेस्ट

The Great Indian Kapil Show के अगले गेस्ट आमिर खान होंगे। ऐसा पहली बार होगा जब आमिर खान किसी कॉमेडी शो में नजर आएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।