Sheena Bora मर्डर केस पर बनी सीरीज के रिलीज पर बॉम्बे HC का आदेश, CBI के लिए रखी जाए स्पेशल स्क्रीनिंग

Sheena Bora Murder Case Docu Series: भारत के कुछ हाई प्रोफाइल केसों में से एक इंद्राणी मुखर्जी - शीना बोरा मर्डर पर नेटफ्लिक्स एक डॉक्यू सीरीज लेकर आ रहा है। रिलीज से पहले ही सीरीज के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया। इसी बीच बॉम्बे हाई कोर्ट ने Netflix को रिलीज से पहेल अदालत, CBI के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखने का निर्देश दिया है।

अपडेटेड Feb 22, 2024 पर 2:58 PM
शीना बोरा मर्डर केस पर आधारित The Indrani Mukerjea Story Buried Truth अभी नहीं होगा रिलीज

Sheena Bora Murder Case Docu Series: इंद्राणी मुखर्जी के हाई प्रोफाइल केस को नेटफ्लिक्स डॉक्यू सीरीज (Netflix Docu Series) के फॉर्म में रिलीज करने वाला था।  इसके ट्रेलर को दर्शकों का पूरा प्यार मिला। इससे पहले की Netflix पर दर्शक इसे देख पाते, बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने डॉक्यू सीरीज की रिलीज पर रोक लगा दी। CBI के लिए पहले इस केस पर आधारित सीरीज की स्क्रीनिंग रखी जाएगी। Bar एंड Bench के मुताबिक, सीबीआई इस सुझाव के लिए राजी हो गई।  आवेदन पर सुनवाई 29 फरवरी को होने जा रही है।  नेटफ्लिक्स ने भी ऐसे में सुनवाई की तारीख तक सीरीज का प्रसारण (Docu Series Release) न करने का फैसला लिया है।

 Indrani Mukerjea के मामले में 29 फरवरी को मिलेगी अपडेट

इसके अलावा कल होने वाली द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ की स्क्रीनिंग पर भी रोक लगा दी है।  उच्च न्यायालय ने नेटफ्लिक्स को अदालत, सीबीआई अधिकारियों और वकीलों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करने का निर्देश दिया है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रेवती मोहिते-डेरे और न्यायमूर्ति मंजूश देशपांडे के सामने हुई। उच्च न्यायालय में 29 फरवरी को एक और सुनवाई होने वाली है। सीबीआई के मुताबिक डॉक्यू सीरीज केस की सुनवाई पर असर डाल सकती है।

शीना बोरा मर्डर केस में नई अपडेट

सीरीज का ट्रेलर फरवरी में रिलीज किया गया था।  ट्रेलर देश के कुछ काफी गंभीर केसों में से एक पर आधारित है। इस डॉक्यू सीरीज में इंद्राणी समेत सभी पक्षों का इंटरव्यू लिया गया है।  डॉक्यू-सीरीज में इंद्राणी मुखर्जी, उनके बच्चों, पत्रकारों और कानूनी पेशेवरों के बाइट्स शामिल हैं।  उनसे यहां तक पूछा जाता है कि क्या उन्होंने सचमुच अपनी बेटी को मार डाला? जिस पर वह जवाब देती है, "क्या बेवकूफी भरा सवाल है।”


क्या जिंदा है शीना बोरा?

मई 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने 2012 के हाई-प्रोफाइल शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी पूर्व मीडिया कार्यकारी इंद्राणी मुखर्जी को जमानत दे दी थी। इंद्राणी पर अपनी बेची शीना बोरा की हत्या करने का आरोप है। हालांकि अभी तक उनका जुर्म अदालत में साबित नहीं हो पाया है। इंद्राणी मुखर्जी के मुताबिक उनकी बेटी जिंदा है और वो अपनी बेटी को ढूंढ कर ही रहेंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।