Sheena Bora Murder Case Docu Series: इंद्राणी मुखर्जी के हाई प्रोफाइल केस को नेटफ्लिक्स डॉक्यू सीरीज (Netflix Docu Series) के फॉर्म में रिलीज करने वाला था। इसके ट्रेलर को दर्शकों का पूरा प्यार मिला। इससे पहले की Netflix पर दर्शक इसे देख पाते, बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने डॉक्यू सीरीज की रिलीज पर रोक लगा दी। CBI के लिए पहले इस केस पर आधारित सीरीज की स्क्रीनिंग रखी जाएगी। Bar एंड Bench के मुताबिक, सीबीआई इस सुझाव के लिए राजी हो गई। आवेदन पर सुनवाई 29 फरवरी को होने जा रही है। नेटफ्लिक्स ने भी ऐसे में सुनवाई की तारीख तक सीरीज का प्रसारण (Docu Series Release) न करने का फैसला लिया है।
