The Kashmir Files ने 8वें दिन तोड़े कई रिकॉर्ड, 100 करोड़ कमाई वाले क्लब में की एंट्री

The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने आठवें दिन 19.15 करोड़ की कमाई कर 100 करोड़ के क्लब में एंट्री

अपडेटेड Mar 19, 2022 पर 9:46 PM
The Kashmir Files फिल्म 100 करोड़ कमाई वाले क्लब में शामिल हुई

The Kashmir Files Box-Office Collection: विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। शुक्रवार को फिल्म ने अपने आठवें दिन 19.15 करोड़ की कमाई की और इसके साथ ही यह 100 करोड़ की कमाई करने वाले फिल्मों के क्लब में शामिल हो गई। फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 116.45 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री के साथ कई रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। रिलीज के 8वें दिन कमाई करने के मामले में आमिर खान की ‘दंगल’ को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट में बताया, " द कश्मीर फाइल्स ने रिलीज के 8वें दिन 19.15 करोड़ कमाए। ये कलेक्शन बाहुबली से कम (19.75 करोड़) से कम और दंगल (18.59) करोड़ से ज्यादा है। ये दोनों ही फिल्में आईकॉनिक हिट्स हैं. द कश्मीर फाइल्स अब ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गई है। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने टोटल 19.15 करोड़ की कमाई की है। भारतीय बाजार में फिल्म की अब तक की कमाई 116.45 करोड़ पहुंच गई है।"

इसके साथ ही तरण आदर्श ने फिल्म के दूसरे हफ्ते के अंत तक में 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार करने की उम्मीद जताई है। द कश्मीर फाइल्स इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुकिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है।


यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine war: रूस ने मिलिट्री बैरक में सोते यूक्रेनी सैनिकों पर दागा रॉकेट, कम से कम 50 की मौत

फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और क्रिटिक्स ने भी इसकी जमकर तारीफ की है। अब फिल्म को अन्य भाषाओं जैसे तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में भी डब किए जाने की तैयारी चल रही है। डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी द कश्मीर फाइल्स 14 करोड़ के मामूली बजट में बनकर तैयार हुई है और अब तक 116 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है।

फिल्म को 8वें दिन तक 4000 स्क्रीन्स पर दिखाया जा चुका है। कश्मीरी पंडितों की कहानी कहती द कश्मीर फाइल्स को दर्शकों से पूरा प्यार मिल रहा है। फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती जैसे सितारे हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से अपने-अपने किरदार में जान फूंक दी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।