Saif Ali Khan News : बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर, पूरी मायानगरी हैरान है। हमलावर के सैफ अली खान के घर अंदर आना और फिर उनपर चाकू से तबड़तोड़ हमला करने की घटना ने उनके पूरे परिवार को हिला कर रख दिया है। हमले में घायल सैफ अली खान फिलहाल हॉस्पिटल में एडमिट हैं। सैफ अली खान पर 6 वार किए गए और शख्स एक्टर पर हमला करके फरार हो गया। मुंबई पुलिस ने हमलावर की तलाश तेज कर दी है, हालांकि, इस हमले को लेकर कई ऐसे सवाल उठ रहे हैं, जिनके जवाब अबतक नहीं मिल पाए हैं.
हमले के बाद ये जानकारी सामने आई कि हमलावर ने बांद्रा स्थित सतगुरु शरण बिल्डिंग पर चढ़ने के लिए पाइप का इस्तेमाल किया होगा और खुली खिड़की से अभिनेता के बेटे जेह (जहांगीर) के कमरे में घुसा होगा। रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया कि उसने बिल्डिंग में घुसने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल किया होगा। हालांकि अभी तक इस मामले पर कोई स्पष्टता नहीं है। यह सवाल एक और सवाल को जन्म देता है कि क्या कोई अंदरूनी व्यक्ति था जो इस घटना में मिला हुआ था। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, जब हमला हुआ तब फ्लैट में 11 लोग थे, जिनमें सैफ, उनकी पत्नी करीना और दो बच्चे शामिल थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या किसी कर्मचारी ने हमलावर की मदद की थी। पुलिस के अनुसार सभी घरेलू सहायक केरल, बिहार और नेपाल के रहने वाले हैं।
पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में पता चला है कि सैफ की बिल्डिंग में हमलावर के जबरन घुसने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, सीसीटीवी में उसे इमारत से बाहर निकलने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल करते हुए देखा गया था। सीढ़ियों से नीचे उतरते समय उसने कैमरे में भी देखा था।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, करीना उस रात पार्टी के लिए बाहर गई हुई थीं और हमले से कुछ मिनट पहले ही घर लौटी थीं। चोर के दिखने के बाद घर में मौजूद तीन मेड, एक पुरुष कर्मचारी और सेफ अली खान ने उसका सामना किया, जिसके बाद हमलावर ने सैफ अली खान पर चाकू से हमला कर दिया। जब मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो हमलावर ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और तभी करीना अपने पति को अस्पताल ले जाने के लिए नीचे उतरीं। TOI ने पुलिस के हवाले से बताया, "शकहै कि इसी दौरान घुसपैठिया भागने में सफल रहा।" सीसीटीवी में घुसपैठिया नीचे की ओर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। सवाल उठता है कि वह इमारत के सीढ़ियों वाले हिस्से तक कैसे पहुंचा, क्योंकि मेन गेट पर सुरक्षाकर्मी मौजूद रहते हैं। इस सोसायटी के प्रवेश और निकास द्वार पर भी सुरक्षाकर्मी मौजूद रहते हैं। इसलिए, इस बात का अब तक पता नहीं चल पाया है कि हमलावर, सुरक्षाकर्मियों से कैसे बच निकला।
वहीं हमले के बाद करीना ने ड्राइवर ना होने के कारण, अपने घरेलू सहायक से जल्द से जल्द एक ऑटो-रिक्शा बुलाने को कहा, जिसके बाद क्षेत्र में दूसरी इमारत में रहने वाले बेटे इब्राहिम ने खान को लीलावती अस्पताल पहुंचाया।
सोसाइटी में कई मंजिलें हैं और यहां तक कि जब सैफ अली खान को अफरा-तफरी और दहशत के बीच खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले जाया गया, तब भी बिल्डिंग में सुरक्षा गार्ड और चौकीदार मौजूद रहे होंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लैट और बिल्डिंग के मेन गेट पर कोई गार्ड नहीं था। रिपोर्ट में कहा गया है कि 13 मंजिला सतगुरु शरण बिल्डिंग सोसाइटी में परिसर में आने-जाने वाले आगंतुकों पर नज़र रखने के लिए रजिस्टर लॉगबुक भी नहीं थी। टीओआई ने एक वरिष्ठ जांच अधिकारी के हवाले से कहा, "हम वास्तव में हैरान हैं कि इतने हाई-प्रोफाइल सोसायटी में रहने वाले लोगों के पास सुरक्षा के लिए अच्छे गार्ड तक नहीं हैं।