ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर जेल से जैकलीन फर्नांडीज को लिखा लेटर, कहा- तुम और तुम्हारा प्यार सबसे अच्छा गिफ्ट

ED की तरफ से जैकलीन और नोरा फतेही को पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद जैकलीन का नाम सुकेश के जबरन वसूली मामले से जुड़ा था। सुकेश ने एक्ट्रेस को डेट करने का दावा किया था। हालांकि, जैकलीन ने इससे इनकार किया था। आगे की जांच में पता चला कि उसने उन्हें लग्जरी गाड़ियों और गहनों समेत कई उपहार दिए थे

अपडेटेड Mar 25, 2023 पर 4:20 PM
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर जेल से जैकलीन फर्नांडीज को लिखा लेटर

महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) ने जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) को अपने जन्मदिन के मौके पर एक लेटर लिखा है। सुकेश 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी है और वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद है। उसने दावा किया था कि वो जैकलीन को डेट कर रहा है। हालांकि, अभिनेत्री ने कथित तौर पर इससे इनकार किया था। शनिवार को लिखे इस पत्र में, सुकेश ने जैकलीन को अपना 'बोट्टा बोम्मा' कहा और उन्हें दिए गए सभी प्यार के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने लेटर की शुरुआत उन्होंने लिखा, "माई बेबी जैकलीन।" उसने लिखा, "मेरे बोम्मा, मैं अपने जन्मदिन के इस दिन आपको बहुत याद कर रहा हूं, मुझे तुम्हारी एनर्जी मेरे चारों ओर याद आती है। मेरे पास कोई शब्द नहीं है, लेकिन मुझे पता है कि मेरे लिए तुम्हारा प्यार कभी खत्म नहीं होता। मुझे पता है कि आपके खूबसूरत दिल में क्या है। मुझे सबूत की जरूरत नहीं है और मेरे लिए ये सब मायने रखता है, बेबी। आई एम मिसिंग यू। तुम जानती हो मैं तुम्हें कितना प्यार करता हूं मेरी बोटा बोम्मा।"

उसने आगे लिखा, "तुम और तुम्हारा प्यार सबसे अच्छा गिफ्ट है, जो मेरे जीवन में अमूल्य है। तुम जानती हो कि मैं यहां तुम्हारे लिए खड़ा हूं। लव यू माय बेबी, मुझे अपना दिल देने के लिए शुक्रिया। मैं अपने जन्मदिन पर आप सभी की शुभकामनाओं के लिए अपने सभी समर्थकों और दोस्तों को भी धन्यवाद देता हूं। मुझे बधाई वाले सैकड़ों पत्र मिले हैं। मैं धन्य महसूस कर रहा हूं। धन्यवाद"

Naatu Naatu के लिए पैसे देकर खरीदा गया ऑस्कर? जैकलीन फर्नांडीज के करीबी ने किया चौंकाने वाला दावा


ED की तरफ से जैकलीन और नोरा फतेही को पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद जैकलीन का नाम सुकेश के जबरन वसूली मामले से जुड़ा था। सुकेश ने एक्ट्रेस को डेट करने का दावा किया था।

हालांकि जैकलीन ने इससे इनकार किया था। आगे की जांच में पता चला कि उसने उन्हें लग्जरी गाड़ियों और गहनों समेत कई उपहार दिए थे।

इस बीच, सुकेश चंद्रशेखर और उनकी पत्नी, अभिनेत्री लीना मारिया पॉल को ED ने इस साल की शुरुआत में जेल से चलाए जा रहे एक कथित जबरन वसूली रैकेट को लेकर PMLA के तहत गिरफ्तार किया था।

FIR में, शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह ने आरोप लगाया था कि चंद्रशेखर ने सरकारी अधिकारी होने का नाटक करके उनसे 200 करोड़ रुपए ठगे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।