Tiger 3 First Review: सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर टाइगर 3 रिलीज हो गई है। भाईजान ने दिवाली का धमाकेदार तोहफा फैंस को दे ही दिया। ऐसे में फिल्म को लेकर लोगों की राय भी सामने आने लगी है। जिन भी लोगों ने YRF की प्रो़डक्शन में बनी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के देखा, उन्होंने डायरेक्टर मनीष शर्मा की जमकर तारीफ की। टाइगर 3 में सिर्फ सलमान खान और कैटरीना कैफ को लेकर लोगों को क्रेज नहीं था बल्कि पठान में ही बात क्लियर कर दी गई थी कि फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी रहेगा।
फिल्म के पहले रिव्यू के तौर पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि रोंगटे खड़े हो गए। सलमान खान फिल्म की लाइफलाइन हैं। बिना किसी डाउट के ये उनके करियर की अब तक की सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस है। इंटरवल ब्लॉक और फिर क्लाइमेक्स का फाइटिंग सीक्वेंस काफी अच्छे से एग्जीक्यूट किया गया है। टाइगर 3 पूरी तरह से एक हॉलीवुड फिल्म की फील दे रही है।
सलमान खान के करियर की बेस्ट फिल्म
दूसरे यूजर ने इसे सुलतान के बाद सलमान खान की बेस्ट फिल्म बताया। कहते हैं कि ये फिल्म मेरे लिए टाइगर जिंदा है से भी बेहतर है। एक्शन, BGM, स्टोरी, डायलॉग्स, इमोशंस सबकुछ काफी शानदार है। इस बात पर कोई बहस नहीं कर सकता कि ये स्पाई यूनिवर्स की सबसे बेस्ट फिल्म है। टाइगर फ्रेंचाइजी को जो चीज अलग करती है वो ये है कि इसका ऑडिएंस के साथ बहुत तगड़ा कनेक्शन। मनीष शर्मा के काम की भी तारीफ करनी होगी।
एडवांस बुकिंग में फिल्म है आगे
दिवाली के दिन टाइगर 3 सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली है। Scanik ने ए़वांस टिकट सेल के हिसाब से रिपोर्ट दी। टाइगर 3 एडवांस सेल में ही 2.43 लाख टिकट बेच दी हैं। इसमें से 1.96 लाख PVR INOX ने और 47,000 Cinepolis ने बेची हैं।