सलमान खान की Tiger-3 समेत नवंबर में रिलीज हो रही हैं ये फिल्में, पूरे महीने सिनेमाघरों में मिलेगा एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने अपनी फिल्म पठान (Pathaan) से खुद भी कमबैक किया और बॉलीवुड का भी कमबैक कराया। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही टिकट खिड़की पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद रिलीज हुई तू झूठी मैं मक्कार, गदर-2, सत्य प्रेम की कथा, रॉकी और रानी की प्रेम की कथा ने भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन किया। फिर सितंबर में शाहरुख खान ने अपनी फिल्म जवान (Jawan) से बॉक्स ऑफिस पर मानो सुनामी सी ला दी। अब अक्टूबर भी सिनेमा लवर्स के लिए काफी बढ़िया महीना साबित हो सकता है

अपडेटेड Oct 28, 2023 पर 10:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने अपनी फिल्म पठान (Pathaan) से खुद भी कमबैक किया और बॉलीवुड का भी कमबैक कराया। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही टिकट खिड़की पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया

साल 2023 अभी तक बॉलीवुड के लिहाज से काफी शानदार साबित हुआ है। इस साल की शुरुआत में ही दो बड़े कमबैक हुए। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने अपनी फिल्म पठान (Pathaan) से खुद भी कमबैक किया और बॉलीवुड का भी कमबैक कराया। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही टिकट खिड़की पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद रिलीज हुई तू झूठी मैं मक्कार, गदर-2, सत्य प्रेम की कथा, रॉकी और रानी की प्रेम की कथा ने भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन किया। फिर सितंबर में शाहरुख खान ने अपनी फिल्म जवान (Jawan) से बॉक्स ऑफिस पर मानो सुनामी सी ला दी। अब अक्टूबर भी सिनेमा लवर्स के लिए काफी बढ़िया महीना साबित हो सकता है। इस महीने में कई सारी बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं जिनमें कि आपको एंटरटेनममेंट का काफी तगड़ा डोज मिलेगा। ऐसे में आइये अक्टूबर के दौरान थियेटर में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट पर डाल लेते हैं एक नजर।

यूटी 69 

ऐसा बहुत बार नहीं होता है कि कोई अपनी खुद की बायोपिक में अभिनय करता है। लेकिन फेमस अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के हसबैंड राज कुंद्रा अब ऐसा करने जा रहे हैं। साल 2021 में राज कुंद्रा पर पोर्नोग्राफी से जुड़े आरोप लगे थे जिसके बाद उनको गिरफ्तार किया गया था और उनको पुणे की आर्थर रोड जोल में कुछ वक्त भी बिताना पड़ा था। यह फिल्म कुंद्रा के जेल के दिनों की कहानी को बयान करती है। यह फिल्म 3 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का निर्देशन शाहनवाज अली ने किया है।


आंख मिचोली

यह फिल्म भी 3 नवंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह एक कॉमेडी फैमिली ड्रामा फिल्म है। फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है जिसे कि रात में कुछ भी दिखना बंद हो जाता है। जिस वजह से उसकी शादी में दिक्कतें आती रहती हैं। फिल्म में मृणाल ठाकुर, परेश रावल, शरमन जोशी, अभिमन्यु दासानी और अभिषेक बनर्जी ने अपने अभिनय से सजाया है।

थ्री ऑफ अस

यह फिल्म भी 3 नवंबर को ही रिलीज हो रही है। थ्री ऑफ अस में शेफाली शाह, जयदीप अहलावत और स्वानंद किरकिरे हैं और इसका निर्देशन अविनाश अरुण धावरे ने किया है। यह फिल्म पिछले साल भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में भारतीय पैनोरमा 2022 के लिए चुनी गई 25 फिल्मों की सूची में थी। इस फिल्म में शेफाली शाह ने डिमेंशिया से पीड़ित एक महिला का किरदार निभाया है।

द मार्वल्स

यह फिल्म 10 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह कैप्टन मार्वल सीरीज की अगली फिल्म है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। फिल्म में सियो-जून पार्क की भूमिका के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं, और यह भी अटकलें लग रही हैं कि क्या इस फिल्म का अंत डेडपूल 3 और अवेंजर की अगली फिल्म के कनेक्शन को स्टेबलिश करेगा। फिल्म में ब्री लार्सन ने मेन रोल निभाया है।

Jio MAMI मुंबई फिल्म की हुई शुरुआत, एक हफ्ते में दिखाई जाएंगी 200 से भी ज्यादा फिल्में | Moneycontrol Hindi

टाइगर 3

नवंबर में रिलीज होने वाली फिल्मों में सबसे बड़ा नाम सलमान खान (Salman Khan) स्टारर टाइगर 3 (Tigar-3) का है। यह यशराज बैनर की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। साल 2012 में आई टाइगर और साल 2017 में आई टाइगर जिंदा है के बाद सलमान खान ओजी रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौड़ की भूमिका में हैं। इसके अलावा इस फिल्म में इमरान हाशमी विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं कैटरीना कैफ एक बार फिर से जोया के किरदार में दिखेंगी। इस साल की शुरुआत में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में टाइगर के रूप में सलमान ने कैमियो किया था। अब फैंस सल्लूभाई की फिल्म में शाहरुख के कैमियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

द हंगर गेम्स: द बैलाड ऑफ सोंगबर्ड्स एंड स्नेक्स

यह फिल्म 17 नवंबर को रिलीज हो रही है। डायस्टोपियन साइंस फिक्शन फिल्म 2012 की द हंगर गेम्स का प्रीक्वल है और यह सुजैन कोलिन्स के उपन्यास द बैलाड ऑफ सोंगबर्ड्स एंड स्नेक्स पर आधारित है। फ्रांसिस लॉरेंस के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले वाली फिल्म से कम से कम 60 साल पहले दुनिया में होने वाली घटनाओं को दिखाती है।

खिचड़ी 2: मिशन पंथुकिस्तान

यह फिल्म भी 17 नंवबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में सुप्रिया पाठक, अनंग देसाई, जेडी मजेठिया, राजीव मेहता और कीर्ति कुल्हारी अभिनय कर रहे हैं। इसके अलावा इस बार फिल्म में फराह खान, कीकू शारदा और प्रतीक गांधी भी नजर आएंगे।

फैरे

यह फिल्म 24 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म से सलमान खान की भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री अपना डेब्यू कर रही हैं। सुपरस्टार ने अपने सोशल मीडिया पर एक मजेदार कैप्शन के साथ अपनी भतीजी की पहली फिल्म की घोषणा की थी, जिसमें बताया गया था कि उन्होंने एक नया 'एफ' शब्द सीखा है, बाद में पता चला कि वह फैरे के बारे में बात कर रहे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।