Tiku Talsania: एक्टर टीकू तलसानिया की हेल्थ पर आई बड़ी अपडेट, बेटी शिखा ने बताई अब कैसी है उनकी तबियत

Tiku Talsania Health: मशहूर अभिनेता और अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर टिकू तलसानिया की हेल्थ को लेकर बड़ी खबर आ रही है। एक्टर की बेटी ने बताया की एक्टर को हार्ट अटैक की वजह से नहीं बल्कि ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में काफी सुधार आया है

अपडेटेड Jan 13, 2025 पर 12:06 PM
Story continues below Advertisement
Tiku Talsania: टीकू तलसानिया की बेटी ने बताया कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पापा अब पहले से बेहतर हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है

Tiku Talsania: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर टीकू तलसानिया की हेल्थ पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शनिवार सुबह खबर आई थी कि एक्टर को हार्ट अटैक आया है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। पर एक्टर के हार्ट अटैक की खबर गलत निकली। एक्टर टीकू तलसानिया को हार्ट अटैक के बाद नहीं बल्कि ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टीकू तलसानिया की बेटी, अभिनेत्री शिखा तलसानिया ने उनके हेल्थ के बारे में अपडेट दिया।

शिखा तलसानिया ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दिया और मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों द्वारा दिए गए सहयोग और देखभाल के लिए आभार व्यक्त किया।

बेटी ने दिया हेल्थ पर अपडेट


शिखा ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को जानकारी दी कि अब उनकी हालत स्थिर हो गई है। उन्होंने लिखा, "आप सभी की प्रार्थनाओं और चिंता के लिए धन्यवाद। यह हम सभी के लिए एक भावनात्मक समय रहा है, लेकिन हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि डैड अब पहले से बेहतर हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। हम कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों के आभारी हैं कि उन्होंने जो कुछ भी किया है। हम उनके प्रशंसकों के आभारी हैं, जिन्होंने हमें इतना प्यार दिया है।"

Tiku Talsania Health

हार्ट अटैक की खबर गलत निकली

बता दें कि शनिवार को पहले खबर आई कि टिकू तलसानिया को दिल का दौरा पड़ा है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, रविवार को उनकी पत्नी दीप्ति तलसानिया ने स्पष्ट किया कि दरअसल, उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दीप्ति ने NDTV से बात करते हुए कहा, "उनको हार्ट अटैक नहीं, बल्कि ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। वे एक फिल्म की स्क्रीनिंग देखने के लिए गए थे और रात 8 बजे के आसपास उनकी तबीयत खराब होने लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।"

कौन है टिकू तलसानिया

टिकू तलसानिया एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम हैं। 70 वर्षीय टिकू तलसानिया ने 1984 में टीवी शो 'ये जो है जिंदगी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। टिकू तलसानिया 'अंदाज अपना अपना', 'इश्क', 'जोड़ी नंबर 1' और 'पार्टनर' जैसी कॉमेडी क्लासिक्स में अपनी जबरदस्त कॉमिक परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने शाहरुख खान के साथ 'देवदास' जैसी फिल्मों में भी स्क्रीन साझा की है। टिकू तलसानिया टेलीविजन इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने 'सजन रे फिर झूठ मत बोलो', 'ये चंदा कानून है', 'एक से बढ़कर एक' और 'जमाना बदल गया है' जैसे कई पॉपुलर शोज में काम किया है।

Los Angeles Wildfires: लॉस एंजिल्स में आग के तांडव से घबराईं प्रीति जिंटा, बच्चों और परिवार की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।