Udit Narayan का विवादों से रहा है पुराना नाता, पहले भी स्टेज पर श्रेया घोषाल-अलका याग्निक को कर चुके हैं Kiss, पुराना वीडियो हुआ वायरल

Udit Narayan: फेमस सिंगर उदित नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सिंगर लाइव कॉन्सर्ट के दौरान वह एक फीमेल फैंस को 'किस' करते हुए नजर आ रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब उदित नारायण 'किस' करने को लेकर विवाद में फंसे हो, इससे पहले भी वह इस विवाद में फंस चुके हैं। आइए जानते हैं उन विवादों के बारे में

अपडेटेड Feb 03, 2025 पर 8:27 AM
Story continues below Advertisement
Udit Narayan Kiss Row: आइए जानते हैं उदित नारायण के नाम पर जुड़े इन विवादों के बारे में

Udit Narayan Kiss Controversy: बॉलीवुड के फेमस सिंगर उदित नारायण इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक फीमेल फैन को 'किस' करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से लोग सोशल मीडिया पर सिंगर के इस हरकत की काफी आलोचना कर रहे हैं।

इसी बीच उदित नारायण का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह मंच पर श्रेया घोषाल और अलका याग्निक को अचानक 'किस' करते दिख रहे हैं, जिससे वे हैरान रह जाती हैं। आइए जानते हैं उदित नारायण के नाम पर जुड़े इन विवादों के बारे में।

लाइव कॉन्सर्ट में फिमेल फैंस को किया किस


सबसे पहले बात करते हैं सिंगर के हाल ही में लाइव कॉन्सर्ट में हुए विवाद के बारे में। उदित नारायण एक लाइव कॉन्सर्ट में "टिप टिप बरसा पानी" गाने पर परफॉर्म कर रहे थे, तभी कुछ महिला फैंस उनके साथ सेल्फी लेने स्टेज के पास आईं। फोटो खिंचवाने के दौरान सिंगर ने एक महिला फैन को अचानक किस कर दिया। जिस पर काफी विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होने के बाद सिंगर ने इस पर कहा कि हम लोग ऐसे नहीं हैं, हम सभ्य लोग हैं। कॉन्सर्ट के दौरान कोई गले लगता है, कोई हाथ चूमता है। ये सब दीवानगी होती है। उसे इतना ध्यान नहीं देना चाहिए।"

 

श्रेया घोषाल को कर चुके हैं किस

यह पहली बार नहीं है जब उदित नारायण ने स्टेज पर किसी को किस किया हो, इससे पहले भी वह किस करने को लेकर विवादों में आ चुके हैं। एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान सिंगर ने श्रेया घोषाल को किस कर लिया था। दरअसल, एक अवॉर्ड शो के दौरान जब मलाइका अरोड़ा ने मंच पर श्रेया का नाम अवॉर्ड के लिए घोषित किया तो उस समय स्टेज पर उदित नारयण भी मौजूद थे। जैसे ही श्रेया स्टेज पर पहुंचीं उदित ने उन्हें गले लगाकर गाल पर किस कर लिया। इस पर श्रेया कुछ पलों के लिए हैरान दिखीं, लेकिन उन्होंने तुरंत खुद को संभाल लिया।

 

मंच पर अलका याग्निक को किया किस

उदित नारायण का एक पुराना वीडियो एक बार फिर से चर्चा में है, जिसमें वह एक रियलिटी शो के मंच पर अलका याग्निक को अचानक किस करते नजर आ रहे हैं। मंच पर जब अलका गाना गा रही होती हैं तभी उदित नारायण उनके पास आकर गाल पर किस कर देते हैं, जिससे अलका काफी हैरान हो जाती हैं। एक और वीडियो में किसी अन्य इवेंट के दौरान भी उदित को अलका को किस करते देखा गया, जिस पर अलका असहज महसूस करती नजर आईं। उस समय उदित नारायण की उनकी इस हरकत की काफी आलोचना हुई थी।

लोगों ने किया कमेंट

उदित नारायण के पुराने वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, जिसमें वे अलका याग्निक और श्रेया घोषाल को किस करते नजर आ रहे हैं। सिंगर के इस पर एक्स पर लोगों ने नाराजगी जताई। एक यूजर ने लिखा, "श्रेया साफ तौर पर असहज लग रही थीं, लेकिन उन्होंने हंसकर बात संभाल ली।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "यह सही व्यवहार नहीं है, श्रेया मैम को असहज महसूस हुआ, और जिस तरह उनका हाथ पकड़ा गया, वह भी गलत था।" एक अन्य यूजर ने लिखा,"अलका खुश नहीं दिख रही थीं। उदित, यह बंद करो, यह ठीक नहीं है!"

कुंभ में डुबकी लगाते प्रकाश राज की फोटो हुई वायरल तो एक्टर ने कराई FIR, फिर पता चली ये सच्चाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।