Udit Narayan: उदित नारायण से पहले इन हॉलीवुड सेलेब्स के Kiss ने मचाया था बवाल, जानें कौन-कौन है इसमें शामिल

बॉलीवुड के फेमस सिंगर उदित नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सिंगर लाइव कॉन्सर्ट के दौरान वह एक फीमेल फैन को 'किस' करते हुए नजर आ रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब कोई सेलिब्रिटी 'किस' करने को लेकर विवाद में फंसा हो। उदित नारायण से पहले कई हॉलीवुड सेलेब्स पब्लिक प्लेस ऐसी हरकत कर चुके हैं

अपडेटेड Feb 04, 2025 पर 8:37 AM
उदित नारायण पब्लिक में किस करने वाले पहले शख्स नहीं इनसे पहले ये हॉलीवुड स्टार्स भी ऐसी हरकत कर चुके हैं

Kiss Controversy: बॉलीवुड के फेमस सिंगर उदित नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक महिला फैन के साथ लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई लोगों ने सिंगर के पुराने वीडियो भी खोज निकाले जिनमें वे अलका याग्निक और श्रेया घोषाल जैसी गायिकाओं के गालों पर किस करते दिखे थे, जिससे वे भी हैरान रह गई थी।

लेकिन क्या आपको पता है कि उदित नारायण खुले आम पब्लिक में किस करने वाले पहले शख्स नहीं इनसे पहले हॉलीवुड स्टार्स भी ऐसी हरकत कर चुके हैं।

उदित नारायण ने फीमेल फैंस को किसा 'किस'


बता दें 31 जनवरी की रात उदित नारायण एक कॉन्सर्ट में गा रहे थे। इस दौरान एक महिला फैन ने उनके साथ सेल्फी लेते हुए गाल पर किस कर लिया, जिसकें बाद सिंगर ने उसे लिप किस कर दिया। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद गायक को काफी आलोचना झेलनी पड़ रही।

 

शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेयर

साल 2007 में एक अवेयरनेस कैंपेन के दौरान स्टेज पर अमेरिकी एक्टर रिचर्ड गेयर ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के गाल पर 'किस' कर लिया था। एक्टर का पब्लिक में एक्ट्रेस को इस तरह से 'किस' करना लोगों को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। इस इंसीडेंट के बाद भारत में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन होने शुरू हो गए। शिल्पा और रिचर्ड के खिलाफ पर राजस्थान और गाजियाबाद में तीन केस दर्ज हुए थे। साल 2022 में शिल्पा शेट्टी के खिलाफ लगे आरोप हटा दिया गया था।

इन हॉलीवुड सेलेब्स ने किया किस

इसके अलावा, 2003 के MTV VMA में मैडोना, ब्रिटनी स्पीयर्स और क्रिस्टीना एग्विलेरा ने ऑन-स्टेज पर एक-दूसरे को किस किया था, जो उस समय काफी चर्चा में रहा थी। वहीं 2015 के ऑस्कर रेड कार्पेट पर जॉन ट्रैवोल्टा ने अचानक स्कारलेट जोहानसन के गाल पर अचानक से किस कर दिया था, जिसका वीडियो वायरल हो गया था।

मीका सिंह और राखी सावंत

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने राखी सावंत को एक इवेंट के दौरान जबरदस्ती लिप किस कर लिया था। सिंगर की इस हरकत से राखी भी हैरान रह गईं। इस घटना के बाद मीका के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। कई सालों तक मामला कोर्ट में चला और आखिरकार 2023 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस केस को खारिज कर दिया।

Amitabh Bachchan: स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे अमिताभ बच्चन से हो गई बड़ी गलती, खुशी जाहिर करने के चक्कर भूले ये बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।