Kiss Controversy: बॉलीवुड के फेमस सिंगर उदित नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक महिला फैन के साथ लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई लोगों ने सिंगर के पुराने वीडियो भी खोज निकाले जिनमें वे अलका याग्निक और श्रेया घोषाल जैसी गायिकाओं के गालों पर किस करते दिखे थे, जिससे वे भी हैरान रह गई थी।
