Netflix के शो बिग बैंग थ्योरी पर मचा बवाल, फेमस अभिनेत्री माधुरी दीक्षित पर की बेहद ही घटिया टिप्पणी, अब भेजा गया कानूनी नोटिस

नेटफ्लिक्स (Netflix) को इसके फेमस शो बिग बैंग थ्योरी (Big Bang Theory) के दूसरे सीजन के एक एपिसोड के चलते मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल बिग बैंग थ्योरी के एक एपिसोड की वजह से इन दिनों बवाल मचा हुआ है। इस बवाल की वजह हैं माधुरी दीक्षित। दरअसल शो के एक एपिसोड में माधुरी दीक्षित को लेकर बेहद ही भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया गया है

अपडेटेड Mar 28, 2023 पर 9:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नेटफ्लिक्स (Netflix) को इसके फेमस शो बिग बैंग थ्योरी (Big Bang Theory) के दूसरे सीजन के एक एपिसोड के चलते मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है

नेटफ्लिक्स (Netflix) के फेमस शो बिग बैंग थ्योरी (Big Bang Theory) के दूसरे सीजन के एक एपिसोड को लेकर इन दिनों काफी बवाल मचा हुआ है। इसे लेकर अब नेटफ्लिक्स को एक लीगल नोटिस भी भेज दिया गया है। पूरा ममला बॉलिवुड की दो फेमस अभिनेत्रियों माधुरी दीक्षित और एश्वर्या राय बच्चन से जुड़ा है। दरअसल नेटफ्लिक्स के इस शो के एक एपिसोड में दोनों ही अभिनेत्रियों की तुलना की गई और माधुरी दीक्षित के लिए बेहद ही अपमानजनक और भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया गया।

क्यों मचा है ये बवाल

ये पूरा मामला उस वक्त सामने आया जब राजनीतिक विश्लेषक मिथुन विजय कुमार ने नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस भेजा। दरअसल बिग बैंग थ्योरी के एक एपीसोड में राज कुथरापल्ली का किरदार निभा रहे कुणाल नय्यर, और शेल्डन कूपर की भूमिका निभाने वाले जिम पार्सन्स एश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की तुलना करते हुए नजर आ रहे हैं। शेल्डन कूपर ऐश्वर्या राय को 'गरीबों की माधुरी दीक्षित' कहते हैं। इसके जवाब में राज कुथरापल्ली कहते हैं कि ऐश्वर्या राय देवी हैं जबकि माधुरी दीक्षित कोढ़ से जूझ रही सेक्स वर्कर यानि leprous prostitute है।

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा जल्द करने वाले हैं शादी? AAP सांसद ने कपल को दी बधाई


नेटफ्लिक्स के मुबंई ऑफिस में भेजा गया है ये नोटिस

नेटफ्लिक को ये लीगल नोटिस उसके मुंबई ऑफिस पर भेजा गया है। राजनीतिक विश्लेषक मिथुन विजय कुमार ने कहा कि दोनों ही अभिनेताओं की ये टिप्पणियां बेहद ही अपमानजनक हैं। उन्होंने नेटफ्लिक्स से एपिसोड को हटाने या महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को बढ़ावा देने के लिए कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए कहा है। इस पूरे मामले पर एक ट्वीट करते हुए कुमार ने लिखा कि हाल ही में, मैं नेटफ्लिक्स पर शो बिग बैंग थ्योरी का एक एपिसोड देखा था। जहां पर कुणाल नय्यर का करेक्टर दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के लिए बेहद ही गंदी और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। मैं बचपन से ही माधुरी दीक्षित का फैन रहा हूं। जिस वजह से मैं इस एपिसोड को देखने के बाद काफी परेशान था। मैंने इसे भारतीय संस्कृति और महिलाओं के प्रति अत्यधिक अपमानजनक पाया है। इसलिए मैंने अपने वकील से नेटफ्लिक्स को एक कानूनी नोटिस भेजने के लिए कहा, जिसके मुताबिक नेटफ्लिक्स को इस एपिसोड को हटाने के लिए कहा गया है। मीडिया कंपनियों को उनके द्वारा वितरित की जाने वाली सामग्री के लिए जवाबदेह ठहराना महत्वपूर्ण है और मुझे उम्मीद है कि नेटफ्लिक्स इंडिया इस मामले को गंभीरता से लेगा।

जया बच्चन को भी आया इस पर गुस्सा

वेटरन अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने भी इस पूरे मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने एक निजी चैनल को इंटरव्यू देते हुए इस पर अपनी राय जाहिर की। यहां तक कि उन्होंने कुणाल नय्यर को पागल तक कह दिया और ये भी कहा कि उनकी जुबान बहुत गंदी है। उनके परिवार से पूछा जाना चाहिए कि वे इस बारे में क्या सोचते हैं।

नेटफ्लिक का बेहद ही फेमस शो है बिग बैंग थ्योरी

बिग बैंग थ्योरी का प्रीमियर साल 2007 में हुआ था। इस शो के भी तक 12 सीजन ऑन एयर हो चुके हैं। शो का आखिरी सीजन 2019 में हुआ था। यह शो लियोनार्ड हॉफस्टैटर (जॉनी गैलेकी) और शेल्डन कूपर (पार्सन्स) के इर्द गिर्द घूमता है। इन दोनों ने ही शो में कैलटेक के भौतिक विज्ञानी का किरदार निभाया है जो एक ही अपार्टमेंट में रहते हैं। शो के सभी 12 सीजन नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।