Vaibhavi Upadhyay Death: 'साराभाई वर्सेस साराभाई' फेम वैभवी उपाध्याय का कार एक्सीडेंट में निधन, सदमे में रुपाली गांगुली

Vaibhavi Upadhyay Death: ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का निधन हो गया है। हिमाचल प्रदेश में उनका कार एक्सीडेंट में देहांत हो गया है। इस खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वह 32 साल की थीं। हिमाचल प्रदेश की वादियों में घूम रही थीं। एक मोड़ पर उनकी कार एक खाई में गिर गई

अपडेटेड May 24, 2023 पर 1:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Vaibhavi Upadhyay Death: अनुपमा एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने वैभवी के निधन पर शोक जताया है

Vaibhavi Upadhyay Death: पॉपुलर टीवी सीरीज जेडी मजेठिया की साराभाई वर्सेज साराभाई (Sarabhai Vs Sarabhai) में जैस्मीन का रोल प्ले करने वाली फेमस एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय (Vaibhavi Upadhayay) का निधन हो गया है। उनकी मौत हिमाचल प्रदेश में एक कार एक्सीडेंट में हुई है। वैभवी 32 साल की थीं। उनका परिवार चंडीगढ़ में है। वो वैभवी का पार्थिव शरीर मुंबई ला रहे हैं। वैभवी का दाह संस्कार आज (बुधवार) सुबह 11 बजे किया जाएगा। निर्माता और एक्टर जेडी मजेठिया ने इस खबर की जानकारी दी है।

'साराभाई वर्सेस साराभाई' में साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने भी सोशल मीडिया पर इस खबर को सुनकर दुख जताया है। उन्होंने वैभवी की तस्वीर शेयर कर लिखा- बहुत जल्दी चली गईं तुम।

जेडी मजेठिया ने कहा – यकीन नहीं हो रहा


निर्माता-एक्टर जेडी मजेठिया ने कहा, 'मैं शॉक्ड हूं। वह बहुत ही अच्छे दिल की एक शानदार एक्ट्रेस थी। जिसे यकीनन वो जगह अब तक नहीं मिल पाई। जिसकी हकदार थीं।' उन्होंने आगे कहा कि 'यकीन नहीं किया जा सकता है। लाइफ को लेकर पहले से कुछ भी नहीं कहा जा सकता। एक बहुत ही शानदार एक्ट्रेस और प्यारी दोस्त वैभवी आज भी साराभाई वर्सेज साराभाई में अपने जैस्मिन के किरदार के लिए की जाती हैं। जेडी ने खुलासा किया कि उपाध्याय की कार टर्न लेते समय घाटी में गिर गई। कार में वैभवी के मंगेतर भी मौजूद थे। जिनकी हालत स्थिर है। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मुंबई लाया जाएगा।

3 दिन में 2 कलाकारों की मौत

वैभवी की यह खबर बहुत ही दिल दहला देने वाली है। बता दें कि 3 दिन पहले ही यंग एक्टर आदित्य सिंह राजपूत के चौंकाने वाले निधन की खबर सामने आई थी। टीवी इंडस्ट्री ने तीन दिन में दो बेहतरीन कलाकार खो दिए हैं। वैभवी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ 2020 में आई फिल्म 'छपाक' और 'तिमिर' (2023) में भी नजर आई थीं। वैभवी का गुजराती थिएटर सर्किट में काफी लोकप्रिय नाम था। टीवी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के अलावा उपाध्याय ने 'क्या कसूर है अमला का' और डिजिटल सीरीज 'प्लीज फाइंड अटैच्ड' में भी काम किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।