Get App

विक्की कौशल ने तोड़ी अपनी चुप्पी, बोले इन सब बातों का कोई मतलब नहीं, सलमान के बॉडीगार्ड ने दिया था धक्का

विक्की ने कहा है कि चीजें वैसी नहीं हैं जैसी कि वीडियो में दिख रही हैं। इस बारे में बात करने का कोई मतलब भी नहीं है। उन्होंने कहा कि कई बार चीजों को लेकर बिना मतलब की बकवास होती है। इसका कोई मतलब नहीं है। चीजें वास्तव में वैसी नहीं हैं जैसी की वीडियों में दिख रही हैं। बता दें कि अबू धाबी में चल रहे आईफा इवेंट के दौरान सलमान खान के बॉडीगार्ड ने विक्की कौशल को धक्का देते हुए उनसे मिलने से रोक दिया था

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड May 27, 2023 पर 5:41 PM
विक्की कौशल ने तोड़ी अपनी चुप्पी, बोले इन सब बातों का कोई मतलब नहीं, सलमान के बॉडीगार्ड ने दिया था धक्का
विक्की ने कहा है कि चीजें वैसी नहीं हैं जैसी कि वीडियो में दिख रही हैं। इस बारे में बात करने का कोई मतलब भी नहीं है। उन्होंने कहा कि कई बार चीजों को लेकर बिना मतलब की बकवास होती है

अबू धाबी में चल रहे आईफा इवेंट (IIFA) के दौरान सलमान खान (Salman Khan) के बॉडीगार्ड के धक्का दिए जाने के बाद विक्की कौशन (Vicky Kaushal) ने अब इस पूरी घटना पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। विक्की ने कहा है कि चीजें वैसी नहीं हैं जैसी कि वीडियो में दिख रही हैं। इस बारे में बात करने का कोई मतलब भी नहीं है। उन्होंने कहा कि कई बार चीजों को लेकर बिना मतलब की बकवास होती है। इसका कोई मतलब नहीं है। चीजें वास्तव में वैसी नहीं हैं जैसी की वीडियों में दिख रही हैं।

सलमान खान के बॉडीगार्ड ने दिया था विक्की कौशल को धक्का

बता दें कि अबू धाबी में चल रहे आईफा इवेंट के दौरान सलमान खान के बॉडीगार्ड ने विक्की कौशल को धक्का देते हुए उनसे मिलने से रोक दिया था। पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट और सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल भी हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा देखा जा सकता है कि विक्की अपने फैंस के साथ सेल्फी ले रहे होते हैं। तभी सलमान खान वहां से गुजर रहे होते हैं। लेकिन जैसे ही विक्की उनसे मिलने के लिए जाते हैं सलमान के बॉडीगार्ड उनको धक्का देकर हटा देते हैं।

मनोज बाजपेयी ने 170 करोड़ नेटवर्थ के दावे को किया खारिज, बोले - भगवान की दया से…

सोशल मीडिया पर सलमान की हो रही आलोचना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें