Vicky Kaushal: विक्की कौशल क्या दे सकते हैं कैटरीना कैफ को तलाक? एक्टर के रिएक्शन ने मचाया सोशल मीडिया पर बवाल

Vicky Kaushal Divorce News: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में शादी की थी। दोनों बी टाउन के बेहद पसंदीदा कपल्स हैं। हाल ही में विक्की कौशल से उनकी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान तलाक से जुड़ा सवाल पूछा गया। ये सवाल कैटरीना और विक्की के तलाक को लेकर था जिसका विक्की कौशल ने कुछ ऐसा जवाब दिया।

अपडेटेड May 18, 2023 पर 12:15 AM
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के तलाक पर सवाल ने मचाया बवाल

Vicky Kaushal Divorce News: बी टाउन कपल्स में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की लव स्टोरी एकदम अजब-गजब है। लॉकडाउन में दोनों करीब आए और चोरी-छिपे मिलते रहे। हालांकि 'कॉफी विद करण' में कई बार करण जौहर ने काफी बार पोल खोलने की कोशिश भी की। लेकिन, लोग हिंट को बहुत देर बाद समझ पाए। दोनों की शादी की न्यूज ने तो बॉलीवुड में तहलका ही मचा दिया था। फिलहाल इन दिनों विक्की कौशल की मुसीबतें थोड़ा बढ़ गई हैं और वजह बना है एक सवाल। अपनी अपकमिंग फिल्म 'जरा हटके डरा बचके' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उनसे कैटरीना कैफ को लेकर एक अटपटा सवाल पूछा गया।

विक्की कौशल से फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के दौरान एक पत्रकार ने पूछा कि 'हमारे देश में शादी जन्मों-जन्मों का बंधन है। क्या वो कैटरीना कैफ को तलाक दे देंगे अगर उन्हें अपनी जिंदगी में उनसे ज्यादा बेहतर अगर कोई मिल जाता है?' इस सवाल को सुनते ही विक्की कौशल सकपका गए। पहले तो उन्हें समझ ही नहीं आया कि इस सवाल का जवाब दूं या रहने दूं। फिर जैसे-तैसे विक्की कौशल जवाब देते हुए कहते हैं कि 'सर शाम को घर भी जाना है। ऐसे ऐसे टेढ़े-मेढ़े सवाल पूछ रहे हो। बच्चा हूं, अभी बड़ा तो हो लेने दो। कैसे जवाब दूं इसका अभी मैं? इतना खतरनाक सवाल पूछा है इन्होंने। सर जन्मों जन्मों तक।'

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में शादी की थी। दोनों का रिश्ता काफी गहरा है। 16 मई को विक्की कौशल के जन्मदिन पर कैटरीना ने विक्की के लिए एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया था। विक्की कौशल भी कैटरीना को स्पेशल फील करवाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। कैटरीना के जन्मदिन पर अकसर दोनों वेकेशन पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं।


'जरा हटके जरा बचके' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में विक्की कौशल और सारा अली खान पहली बार पर्दे पर साथ दिखाई देने वाले हैं। फिल्म को लक्ष्मण उटेकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म इंदौर के एक मिडिल क्लास शादीशुदा जोड़े कपिल और सौम्या की है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' भी साल 2023 में रिलीज होने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।