Shah Rukh Khan-Gauri Khan: शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। इन दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगती। शाहरुख और गौरी की प्रेम कहानी आज भी लोगों के लिए प्रेरणा बनी हुई है। गौरी से शादी करने के लिए शाहरुख खान को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, क्योंकि गौरी के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे।
कॉफी विद करण के शुरुआती एपिसोड में गौरी, शाहरुख के साथ अपने रिश्ते और धर्म को लेकर खुलकर चर्चा की थी। गौरी ने बताया था कि शादी के बाद भी उन्होंने इस्लाम धर्म को क्यों नहीं अपनाया।
गौरी ने क्यों नहीं बदला अपना धर्म
फिल्म निर्माता करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' सीजन 1 में गौरी खान शामिल हुईं थी, जहां पर उन्होंने शाहरुख खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुल कर बात की थी। गौरी खान ने बताया था कि, "हमारे बीच एक बैलेंस बना हुआ है। मैं शाहरुख के धर्म का सम्मान करती हूं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि मैं मुस्लिम बन जाऊं। मैं इसमें विश्वास नहीं करती। मुझे लगता है कि हर व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करना चाहिए। लेकिन, जाहिर है, किसी भी धर्म का अपमान नहीं होना चाहिए। जैसे शाहरुख भी मेरे धर्म का कभी अनादर नहीं करेंगे।"
गौरी खान ने आगे कहा कि, "उनको अपने परिवार से दोनों के अलग-अलग धर्मों के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही वह शाहरुख की पोस्सेसिवनेस ने भी उनको परेशान किया था। गौरी ने बताया कि शाहरुख ने अपने माता-पिता को खो दिया था, इसलिए उनके पास उन्हें गाइड करने के लिए कोई पुरानी पीढ़ी नहीं थी, जिसे उन्होंने खुद ही अपने ऊपर ले लिया।"
गौरी खान ने आगे बताया कि, वह अपने घर में दिवाली, होली और अन्य त्योहारों की सारी जिम्मेदारी खुद ही संभालती हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने बच्चों पर हिंदू परंपराओं के बारे में भी बताती रहती है। उन्होंने कहा, आर्यन शाहरुख खान के बहुत ज्यादा करीब है। एक बार वह खुद को इस्लाम से जुड़ा हुआ महसूस करने की बात कही थी।" बता दें शाहरुख और गौरी की पहली मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी। उस समय शाहरुख 18 साल और गौरी सिर्फ 14 साल की थीं। दोनों ने 25 अक्टूबर 1991 को शादी कर ली। इस कपल के आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान तीन बच्चे हैं ।