Shah Rukh Khan-Gauri Khan: शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। इन दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगती। शाहरुख और गौरी की प्रेम कहानी आज भी लोगों के लिए प्रेरणा बनी हुई है। गौरी से शादी करने के लिए शाहरुख खान को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, क्योंकि गौरी के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे।
