Get App

पंजाब से लेकर मर्चेंट नेवी तक, कौन थे मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा, बिल्डिंग से कूद कर दी जान

Who is Anil Arora: अनिल अरोड़ा के शुरुआती जीवन के बारे में बहुत कम जानकारी ही पब्लिक डोमेन में है। उनका जन्म 1950 के आसपास पंजाब के सीमावर्ती शहर फाजिल्का में हुआ था। जात से पंजाबी, अरोड़ा फाजिल्का में पले-बढ़े और 20 साल की उम्र में शहर से बाहर चले गए

Shubham Sharmaअपडेटेड Sep 11, 2024 पर 10:43 PM
पंजाब से लेकर मर्चेंट नेवी तक, कौन थे मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा, बिल्डिंग से कूद कर दी जान
कौन थे अनिल अरोड़ा? मलाइक अरोड़ा के पिता ने बिल्डिंग से कूद कर दी जान

मुंबई से बुधवार की सुबह दुखद खबर सामने आई, जब एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का निधन हो गया। मुंबई पुलिस के अनुसार, अरोड़ा की मौत कथित तौर पर बांद्रा में अपने मिडराइज अपार्टमेंट की छत से कूदकर आत्महत्या करने से हुई। इस खबर ने बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है। हालांकि, अभी तक इसके पीछे का कारण या कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

अनिल अरोड़ा के शुरुआती जीवन के बारे में बहुत कम जानकारी ही पब्लिक डोमेन में है। उनका जन्म 1950 के आसपास पंजाब के सीमावर्ती शहर फाजिल्का में हुआ था। जात से पंजाबी, अरोड़ा फाजिल्का में पले-बढ़े और 20 साल की उम्र में शहर से बाहर चले गए।

उन्होंने अगले कई सालों तक मर्चेंट नेवी में काम किया। इस नौकरी में उन्होंने दुनिया भर की सैर की। 70 के दशक की शुरुआत में, उन्होंने एक मलयाली कैथोलिक महिला जॉयस पॉलीकार्प से शादी की, जिनसे उनकी दो लड़कियां हुईं - मलाइका और अमृता।

2023 में अनिल अरोड़ा अस्पताल में हुए भर्ती

सब समाचार

+ और भी पढ़ें