Get App

सलमान खान की अबतक क्यों नहीं पाई शादी? पिता सलीम खान ने बता दी असली वजह

सलमान खान 59 साल के हो चुके हैं, लेकिन वह अभी भी कुंवारे हैं। एक इंटरव्यू में एक्टर के पिता और मशहूर फिल्म राइटर सलीम खान ने बताया कि सलमान की शादी न करने की वजह उनकी सोच में एक कॉन्ट्राडिक्शन है। उन्होंने एक्टर के अबतक शादी ना करने के पीछे की वजह भी बताई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2025 पर 4:55 PM
सलमान खान की अबतक क्यों नहीं पाई शादी? पिता सलीम खान ने बता दी असली वजह
59 साल के सलमान खान की अबतक क्यों नहीं पाई शादी?

Salman Khan News : बॉलीवुड इंडस्ट्री में भाईजान के नाम से फेमस सलमान खान, उन एक्टरों में से हैं जो अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। चाहे बात उनकी फिल्मों की हो या उनकी पर्सनल लाइफ की, सलमान खान के फैंस को एक्टर की हर खबर का बेसब्री से इंतजार करते हैं। सलमान खान के फैंस के मन में अक्सर ये सवाल उठता है कि भाई जान की शादी कब होगी। वैसे से सलमान खान का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा है, पर उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। सलमान खान की शादी को लेकर उनके पिता सलीम खान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक्टर के अबतक शादी ना करने के पीछे की वजह भी बताई है।

सलीम खान ने बताई ये कहानी

हाल ही में कोमल नाहटा को दिए इंटरव्यू में एक्टर के पिता और मशहूर फिल्म राइटर सलीम खान ने बताया कि सलमान की शादी न करने की वजह उनकी सोच में एक कॉन्ट्राडिक्शन है।

सलीम खान ने कहा कि, ‘सलमान का पता नहीं क्या है, उनकी सोच में थोड़ा सा कॉन्ट्राडिक्शन है। सलमान, उसकी ओर आकर्षित होते हैं, जिसके साथ काम करते हैं। ये लोग बहुत ही एक्साइटिंग और गुड लुकिंग भी होते हैं। वो लोग काम करते करते एक दूसरे के करीब भी आ जाते हैं। सलमान 90 पर्सेंट अपनी फिल्म की हीरोइनों से आकर्षित होते है।’

सब समाचार

+ और भी पढ़ें