Get App

Year Ender 2024: इंस्टाग्राम के किंग हैं विराट कोहली , टॉप-9 में बाकी के कौन हैं सितारे, देखें लिस्ट

Top 10 most followed celebrities in India on Instagram: साल 2024 को खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल सोशल मीडिया पर भारतीय सेलेब्रिटीज को फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा बड़ी है। भारतीय सितारों के इंस्टाग्राम जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर करोड़ो में फॉलोअर्स हैं। आइए जानते हैं साल 2024 में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले टॉप 10 भारतीयों सेलेब्रिटीज कौन-कौन है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 21, 2024 पर 4:03 PM
Year Ender 2024: इंस्टाग्राम के किंग हैं विराट कोहली , टॉप-9 में बाकी के कौन हैं सितारे, देखें लिस्ट
इस साल कई भारतीय सेलेब्रिटीज के फैन फॉलोइंग में की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। फोर्ब्स इंडिया की मुताबिक जानते हैं किस भारतीय सेलेब्रिटीज के कितने फॉलोअर्स है।

विराट कोहली: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर है। फोर्ब्स इंडिया की मुताबिक इंस्टाग्राम पर विराट को कुल 270 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। (Photo Credit: Virat Kohli/Insta)

श्रद्धा कपूर: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी सादगी और क्यूटनेस से हमेशा फैंस का दिल जीत लेती है। श्रद्धा कपूर भारत की दूसरी सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम पर फॉलो की जाने वाली स्टार हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को कुल 94.2 मिलियन फॉलो करते हैं। (Photo Credit: Shraddha Kapoor/Insta)

प्रियंका चोपड़ा: प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन चुकी है। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भारत की तीसरी सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम पर फॉलो की जाने वाली स्टार हैं। प्रियंका को इंस्टाग्राम पर कुल 92.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। (Photo Credit: Priyanka Chopra/Insta)

नरेंद्र मोदी: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे सक्रिय नेताओं में से एक माने जाते हैं। भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स की लिस्ट में पीएम मोदी चौथे स्थान पर है, पीएम को इंस्टाग्राम पर कुल 92.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इनके फॉलोअर्स की संख्या इनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। (Photo Credit: Narendra Modi/Insta)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें