भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी है। हालांकि, मामला अभी न्यायिक प्रक्रिया में है, लेकिन इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। तलाक की खबरों के बीच एक अफवाह यह भी उड़ी कि धनश्री ने चहल से हीरे की अंगूठी और 60 करोड़ रुपये की एलिमनी की मांग की है। हालांकि, चहल के परिवार ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया।
