Zakir Hussain Hospitalised: प्रसिद्ध तबला वादक और संगीतकार उस्ताद जाकिर हुसैन के गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बाद उनके प्रशंसक बेहद चिंतित हैं। जाकिर हुसैन को हार्ट संबंधी समस्याओं के बाद अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित एक अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। उनके मित्र और बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने रविवार (15 दिसंबर) को यह जानकारी दी। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने हुसैन के एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया कि 73 वर्षीय दिग्गज अमेरिकी संगीतकार को ब्लड प्रेशर की समस्या थी।
