ब्रोकरेज फर्म जेरोधा (Zerodha) के फाउंडर निखिल कामत और बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के एक दूसरे को डेट करने की अफवाहों का बाजार गर्म है। मीडिया में चल रही खबर के मुताबिक इससे पहले पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर और निखिल कामत साल 2021 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि अब ऐसी अफवाह है कि वे दोनों अलग हो गए हैं और कामत रिया को डेट कर रहे हैं। रिया को हाल ही में अपने कथित बॉयफ्रेंड कामत के साथ एक पार्टी में देखा गया था। वह कार की पिछली सीट पर बैठी, जबकि निखिल आगे की सीट पर बैठे थे। रिया और निखिल को काले रंग में ट्विनिंग करते देखा गया। जहां रिया ने स्टाइलिश ड्रेस पहनी थी वहीं निखिल कैजुअल कपड़ों में जंच रहे थे।
