सरकार का यू-टर्न, पंजाब-हरियाणा में कल से शुरू होगी धान खरीद, किसानों ने प्रदर्शन लिया वापस

पंजाब और हरियाणा में हजारों की संख्या में किसानों ने मंत्री-विधायकों के घरों का घेराव किया

अपडेटेड Oct 03, 2021 पर 4:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

धान के खरीद की तारीख 10 दिन आगे बढ़ाने वाली हरियाणा और केंद्र सरकार ने किसानों के प्रदर्शन के बाद अपना फैसला वापस ले लिया है। केंद्र ने पंजाब और हरियाणा के किसानों की तत्काल धान खरीद शुरू करने की मांग मान ली है। सरकार ने बताया कि धान की खरीद अब 11 अक्टूबर की जगह कल से यानी की रविवार से शुरू हो जाएगी। इस बयान के बाद किसानों ने भी शनिवार को जारी अपना विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया है।

इससे पहले सरकार ने धान की खरीद की तारीख बढ़ाकर 11 अक्टूबर करने का ऐलान किया था। सरकार के इस फैसले के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन का आह्रान किया था। इसके बाद हजारों की संख्या में पंजाब और हरियाणा में किसानों ने जगह-जगह प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार के मंत्रियों और सत्ता पक्ष के विधायकों के घरों का घेराव किया। कई जगह बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे किसानों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।

IMF ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर किया आगाह, बताया कैसे हो सकता वर्चुअल करेंसी से नुकसान

किसानों की नाराजगी को देखते रहुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय खाद्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे से मुलाकात की, जिसके बाद धान खरीद शुरू करने का फैसला लिया गया।

अश्विनी चौबे से दिल्ली में मुलाकात के बाद खट्टर ने कहा, "खरीफ फसलों की खरीद शुरू हो रही है। धान की खरीद पहले 1 अक्टूबर से शुरू होने वाला था, जिसे मॉनसून में देरी की वजह से 11 अक्टूबर से शुरू करने का फैसला किया गया था। हालांकि आज मैंने खाद्य राज्य मंत्री से मुलाकात की, जिससे बाद कल (3 अक्टूबर) से धान खरीद शुरू करने का फैसला किया गया है।"

किसानों का कहना था कि उन्होंने धान पहले ही तैयार हो गए हैं और उनकी कटाई कर मंडियों में लाना शुरू हो चुका है। अगर 10 दिन बाद खरीदारी शुरू होगी तो, इसका मतलब है कि धान की बालियां टूट कर गिरने लगेंगी, जिससे पैदावार घट जाएगी।


Top Gainer Stocks: इन 5 ए-लिस्टेड शेयरों के नाम रहा सितंबर महीना, दिया 95% तक का रिटर्न

किसानों को यह भी डर था कि अगर समय पर मंडी में खरीदारी शुरू नहीं होगी तो उन्हें MSP से कम कीमत में प्राइवेट हाथों में बेचना पड़ सकता है क्योंकि अधिकतर किसानों के पास धान को स्टोर करने की सुविधा नहीं है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।