डीप फेक के दुरुपयोग पर 1 लाख का जुर्माना और तीन साल की सजा, सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

सीएनबीसी-आवाज़ के रोहन सिंह ने कहा कि सरकर ने डीप फेक को लेकर IT एक्ट के नियम 7 के प्रावधानों के तहत गाइडलाइंस जारी की है। सरकार ने डीप फेक के दुरुपयोग पर 1 लाख का जुर्माना का प्रावधान किया है। डीप फेक के इस्तेमाल पर तीन साल की सजा भी हो सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सजग रहना होगा। शिकायत मिलने पर 24 घंटे में पोस्ट हटाने होंगे

अपडेटेड Nov 08, 2023 पर 6:15 PM
डीप फेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एक अप्लीकेशन है जो डीप लर्निंग और फेक का मेल है। इसमें AI के जरिए नकली चेहरा, आवाज बनाई जाती है। डीप फेक फोटो, वीडियो, ऑडियो कंटेंट के रूप में हो सकता है

आज कल डीप फेक (Deepfake) कंटेंट काफी चर्चा में है। बॉडी किसी की और चेहरा किसी और का, ऐसे पोस्ट सामने आ रहे हैं। गला किसी और का और आवाज़ आपकी ऐसे वीडियो पर जारी हो रहे हैं। ये फोटो और वीडियो ऐसी सफाई से बनाये जाते हैं कि गलत और सही को पहचानना मुश्किल हो रहा है। ऐसी घटनाओं के सामने आने पर सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। सरकार ने डीफ फेक को लेकर गाइडलाइन भी जारी की है। सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार डीप फेक के दुरुपयोग पर 1 लाख का जुर्माना लग सकता है। इसके साथ ही डीप फेक के इस्तेमाल पर तीन साल की सजा का प्रावधान भी किया गया है।

इस खबर ज्यादा डिटेल बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के रोहन सिंह ने कहा कि सरकार ने ऐसे मामलों को लेकर सख्त रवैया अपनाया है। सरकर ने IT एक्ट के नियम 7 के प्रावधानों के तहत गाइडलाइंस जारी की है। इसके तहत सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को सजग रहना होगा। शिकायत मिलने पर 24 घंटे में ऐसे आपत्तिजनक वीडियो हटाने होंगे। सरकार ने डीप फेक के दुरुपयोग पर 1 लाख का जुर्माना का प्रावधान किया है। डीप फेक के इस्तेमाल पर तीन साल की सजा भी हो सकती है।

क्या है डीप फेक ?

रोहन सिंह ने इस पर बताया कि डीप फेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एक अप्लीकेशन है जो डीप लर्निंग और फेक का मेल है। इसमें AI के जरिए नकली चेहरा, आवाज बनाई जाती है। डीप फेक फोटो, वीडियो, ऑडियो कंटेंट के स्वरूप में हो सकता है। इसमें कट पेस्ट करते समय इतनी बारीकी से पोस्ट बनाई जाती है कि पता नहीं चलता है कि कौन सी पोस्ट असली है और कौन सी नकली है।


क्यों चर्चा में है डीप फेक ?

रोहन सिंह ने आगे कहा कि हाल ही में रश्मिका मंदाना का फेक वीडियो वायरल हुआ है। रश्मिका मंदाना एक अभिनेत्री हैं। इसमें दूसरी लड़की के वीडियो पर रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया है। इसकी जांच करने पर पता चला कि ब्रिटिश इंडिया इनफ्लूएंसर जारा के चेहरे पर इनका चेहरा लगा दिया गया है। इसके बाद रश्मिका ने एक इमोशनल वीडियो भी जारी किया है। बिग बी अमिताभ बच्चन ने भी रश्मिका को सपोर्ट किया है और ऐसे मामलों पर चिंता जताई है।

इसके अलावा भी डीप फेक के कई दूसरे मामले भी सामने आये हैं। माना जा रहा है कि डीप फेक के जरिए साईबर अपराध का भी खतरा बढ़ रहा है। जिसके चलते सरकार एक्शन में आ गई। लिहाजा सरकार ने डीप फेक को लेकर गाइडलाइंस भी जारी कर दी।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।