Raja Bhaiya: राजा भैया की बढ़ीं मुश्किलें...पत्नी की शिकायत पर दिल्ली में FIR, जानिए क्या है पूरा मामला

राजा भैया पर उनकी पत्नी ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था और पत्नी की शिकायत पर राजा भैया के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज हुई है

अपडेटेड Mar 09, 2025 पर 3:19 PM
भानवी सिंह और राजा भैया का पहले से ही तलाक केस कोर्ट में चल रहा है।

Raja Bhaiya: उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ उनकी पत्नी ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था और उनकी शिकायत पर यह एफआईआर दर्ज हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।

राजा भैया पर उनकी पत्नी ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था और पत्नी की शिकायत पर राजा भैया के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज हुई है।

भवानी सिंह ने राजा भैया पर लगाया ये आरोप


बता दें कि भानवी सिंह और राजा भैया का पहले से ही तलाक केस कोर्ट में चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। भानवी कुमारी सिंह ने शिकायत में कहा है कि उन्हें अपनी जिंदगी पर खतरा महसूस हो रहा है। भानवी सिंह ने शिकायत में कहा है कि उनके पति ने उन्हें सालों तक शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। भानवी सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि लगातार मारपीट के कारण उनके चोटें भी आई हैं। उनकी जान को खतरा है।

अवैध संबंध का भी आरोप

भानवी सिंह का यह भी दावा है कि राजा भैया के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं। विरोध करने एक बार उन्होंने फायरिंग कर मारने की कोशिश भी की थी। बता दें कि भावनी सिंह ने इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग और दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराई थी। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया की शादी साल 1995 में बस्ती राजघराने की राजकुमारी भानवी सिंह के साथ हुई थी। दोनों को चार बच्चे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।