Raja Bhaiya: उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ उनकी पत्नी ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था और उनकी शिकायत पर यह एफआईआर दर्ज हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।
