
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्ट्रैंड रोड पर सोमवार शाम न्यू कोयलाघाट बिल्डिंग की 13वीं मंजिल पर आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। इस बात की जानाकरी राज्य की सीएम ममत बनर्जी ने दी है। इमारत में रेलवे के ईस्टर्न (Eastern) और साउथ ईस्टर्न (South Eastern) के जोनल ऑफिस है। मरने वालों में 4 दमकलकर्मी, दो रेल कर्मचारी और एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।
पश्चिम बंगाल के अग्निशमन और आपात सेवा मंत्री सुजीत बसु (Sujit Basu) ने बताया कि मृतकों में 4 दमकल कर्मी के अलावा एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक है और एक RPF का कर्मी है। उन्होंने कहा कि आग पर नियंत्रण कर लिया गया है और उस जगह को ठंडा करने की प्रक्रिया चल रही है।
राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने घटनास्थल का दौरा किया। वहां कोलकाता के पुलिस कमिश्नर सौमेन मित्रा, अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बसु और नगर निगम के मंत्री फरहाद हकीम (Firhad Hakim) पहले से मौजूद थे। सीएम ममता बनर्जी ने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार वालों को 10 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। सीएम ममता बनर्जी ने 2 लोगों के मौत की आशंका जताई है। अभी तक उनके शव बरामद नहीं हुए हैं। बता दें कि आग शाम 6.30 बजे इमारत के 13वीं मंजिल में लगी है। इसके ग्राउंड फ्लोर में कंप्यूटर टिकट बुकिंग ऑफिस है।
रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने इस घटना पर दुख जताया और कहा कहा कि इस त्रासदी में 4 दमकलकर्मी, दो रेलवे कर्मी और एक ASI समेत 9 लोगों की मौत हो गई गई है। रेल मंत्री ने रेलवे की तरफ से राज्य सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आग की इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही हादसे में मरने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपये एवं घायलों को 50 हजार रुपये की मदद देने का ऐलान किया है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।